बरेली: बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा

बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी धरना जारी रखा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन रहा जारी,पछास, क्रालोस का समर्थन। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आज तीसरे दिन भी धरना जारी रहा, धरना को आज परिवर्तन कामी छात्र संगठन, और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। दोनों संगठन से कैलाश,मो फैसल ने विचार व्यक्त कर समर्थन दिया। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया आज बहुत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर आकर एफिडेविट भरवाने पर रोष व्यक्त किया है संगठन की तरफ से साफ कहा गया है कोई भी कर्मचारी एफिडेविट ना भरे, सोमवार को दोपहर 2:00 धरना स्थल पर आमसभा होगी जिसमें आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को कमिश्नर महोदया को ज्ञापन दिया जाएगा। आज धरना पर बच्ची देवी राम अवतार पूरनलाल मशीह, मदनलाल रंजीत राजेश श्री राम दोदराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ : भाजपा सरकार में बेटियों पर बढ़ा अत्याचार-सुनीता सिंह

Sat Jun 10 , 2023
आजमगढ़ : भाजपा सरकार में बेटियों पर बढ़ा अत्याचार-सुनीता सिंह समाजवादी महिला महासभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर सुनीता सिंह किया गया स्वागतआजमगढ़। समाजवादी पार्टी महिला महासभा की राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर सुनीता सिंह का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू […]

You May Like

Breaking News

advertisement