उत्तराखंड: देहरादून से बड़ी खबर, आग बुझाने के लिए दस हजार वन प्रहरी होंगे नियुक्त, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह

उत्तराखंड: देहरादून से बड़ी खबर, आग बुझाने के लिए दस हजार वन प्रहरी होंगे नियुक्त, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून- तीरथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्त्तराखण्ड के वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी दी है। प्रदेश में 10 हजार वन प्रहरियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 5 हजार महिलाएं भी वन प्रहरी के तौर पर काम करेंगी। इन वन प्रहरियों को सात हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा।

सचिवालय में आयोजित बैठक में वनाग्नि प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पंचायतों और स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। स्थानीय लोगों के हक हकूक का समय से वितरण किया जाए। वन, पुलिस,राजस्व व अन्य संबंधित विभागों में पूरा समन्वय हो। जिलाधिकारी नियमित रूप से वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा करें और ये सुनिश्चित करें कि आवश्यक मानव संसाधन, उपकरण आदि उपलब्ध हों। यदि कोई समस्या हो तो शासन को अवगत कराएं। वनाग्नि प्रबंधन संबंधी कार्यों में 5 हजार महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की योजना बनाई जाए। फोरेस्ट फायर कन्जरवेंसी सिस्टम को विकसित कर आमजन में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा जिलाधिकारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जानबूझकर आग लगाने वालों को चिन्हित किया जाए। वनाग्नि के कारण जो भी क्षति होती है, उसमें आपदा के मानकों के अनुसार तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। पिरूल एकत्रण का भुगतान समय से हो। इसके लिए प्रभावी मैकेनिज्म बना लिया जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रतिवर्ष लगभग 36 हजार हैक्टेयर वन क्षेत्र में वनाग्नि शमन के लिए जरूरी नियंत्रित दाहन किया जाता है। लगभग 2700 किमी फायर लाईनों का रखरखाव किया जाता है। स्थानीय निवासियों से प्रतिवर्ष लगभग 7000 फायर वाचर अग्निकाल में लगाए जाते हैं। 40 मास्टर कंट्रोल रूम, 1317 कू्र स्टेशन और 174 वाच टावर स्थापित हैं। जिला फायर समितियों की बैठक कर ली गई हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन, सचिव अमित नेगी, नीतेश झा, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, सहित वन विभाग के अधिकारी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद के प्रदेश सचिव बने अमित।

Tue Mar 16 , 2021
अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद के प्रदेश सचिव बने अमित।गुरसहायगंज-नगर प्रमुख समाजसेवी ईशा डाइग्नोस्टिक सेंटर के संचालक को नवगठित अखिल भारतीय कायस्थ महापरिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस संबंध में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव ने एक मनोनयन पत्र जारी जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

advertisement