दस लाख फिरौती की खातिर दस साल के ममेरे भाई को अगवा कर की हत्या

पवन कालरा संवाददाता

बरेली : पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, दोनों पैर में मारी गोली, ब्लेड से गला रेतकर की भाई की हत्या

फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की रात दस लाख की फिरौती पूरी नहीं करने और अपहरण का राज खुलने के डर से गांव टिटौली में युवक ने दस साल के अपने सगे ममेरे भाई आहिल पुत्र सखावत की शाही के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई।हत्यारोपी फुफेरा भाई वसीम की निशानदेही पर शब बरामद करने के बाद जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे थाने पर सखावत नवी ने अपने तीसरे नंबर के 10 वर्षीय बेटे आहिल के शाम पांच बजे से लापता होने की सूचना दी।जिस पर आहिल की तलाश में टीम जुट गई। इसी दौरान सखावत नवी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मेसेज आया। लौड़ा मिल जाएगा 10 लाख लेकर बढ़े लड़के को भेज दो पश्चिम के जंगल में मैसेज देखकर पुलिस ने गांव में लगे लगे सीसी टीवी फुटेज देखी। जिसमें आहिल का 28 वर्षीय फुफेरा भाई वसीम उसे बाइक से शाही की ओर ले जाता दिखा।सीसीटीवी फुटेज और मैसेज वाले मोबाइल के लोकेशन के आधार पर शक के आधार पर परिजनों और पुलिस टीम के साथ आहिल की तलाश कर रहे वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान सख्ती करने पर उसने आहिल के अपहरण की बात स्वीकार की। कहा उसके पिता यानि अपने मामा से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब उसे पता लगा कि मामा सखावत पुलिस के संपर्क मे आ गए है।फिरौती नहीं देने और पुलिस के संपर्क में आने पर पकड़ने के डर से उसने थाना शाही के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला काटकर हत्या करके शव झाड़ियों में छुपा दिया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थाना शाही के गांव विक्रमपुर के जंगल में घने तिल की फसल के खेत से आहिल का रक्त रंजित शब बरामद करके कब्जे में ले लिया।घटना स्थल पर ब्लेड और कुछ दूरी पर झाड़ियों से बाइक बरामद कर ली।बरामदगी के दौरान आरोपी ने मौका पाकर बाइक के बैग से अवैध असलाह निकाल कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।खुद बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए दोनो पैरों में घुटने से नीचे गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस द्वारा पोस्ट वार्डन एवं वार्डन द्वारा आला हज़रत उर्स में लगी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाते हुए

Tue Aug 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस एडीजी सी प्रमोद डागर के साथ पोस्ट वार्डन कुंवर पुर संजय कुमार शर्मा द्वारा टीम के साथ उर्स का बारीकी से निरीक्षण किया गया।जानकारी देते हुए पंडित संजय शर्मा पोस्ट वार्डन कुंवर पुर द्वारा बताया गया है कि समस्त सिविल डिफेंस पोस्ट […]

You May Like

advertisement