बकावंड एवं बस्तर ब्लॉक के दो रेत खदान के आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से इच्छुक बोलीदारों से निविदा आमंत्रित

जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 अंतर्गत बकावंड विकासखंड के ग्राम कोहकापाल और बस्तर विकासखण्ड के रेटावण्ड में रेत खदान के आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत उत्खनन पट्टा आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों से निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट     www.chhattisgarhmines.gov.in,https://bastar.gov.in,https://www.msteecommerce.com/auctionhome/mmb/sandeg/index.jsp  तथा जिला कार्यालय (खनिज शाखा) जगदलपुर, जिला पंचायत बस्तर सहित जनपद पंचायत बकावण्ड एवं बस्तर और ग्राम पंचायत कोहकापाल एवं रेटावण्ड के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 20 नवम्बर से 26 नवंबर 2025 तक जमा की जाएगी। बोलीयां केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रत्नावली में केयू यूथ रेडक्रॉस ने दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

Wed Oct 29 , 2025
रत्नावली में केयू यूथ रेडक्रॉस ने दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी सैकड़ों लोगों ने प्रशिक्षण लेकर उठाया लाभ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू यूथ रेडक्रॉस यूनिट ने रत्नावली समारोह के दौरान सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य संबंधी […]

You May Like

advertisement