तराई क्रान्ति संगठन ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया सम्मानित

तराई क्रान्ति संगठन ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तराई क्रान्ति संगठन के कार्यालय पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तराई क्रान्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव एवम् महामंत्री हरविंदर,सिंह खैरा ने लगभग दर्जन भर महिलाओं को समरतिचिन देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष शिव अरोरा श्रीमती मंगल सिंह महा नगर अध्यक्ष शशि कालरा श्रीमती मंजू कौशल को संस्था के अध्यक्ष कमल श्री वास्तव ने व महा मंत्री हरपिंदर,सिंह खैरा ने समरदी चिन्ह देकर उनकों सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल श्री वास्तव ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की मुख्य अंग है। उन्होंने ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषो के कंधे से कंधा मिलाकर देश हित में कार्य कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति उन्हे जागरूक किया गया। वहीं महामंत्री हरपिंदर सिंह खैरा ने कहा कि हमारे देश का सच्चा आईना है म। महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का विकास असंभव है। उन्होंने ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं हर श्रेत्र मे युद्ध स्तर पर कार्य कर अपना लोहा मनवा चुकी है । उन्होंने ने कहा कि मै देश की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर अपना सलाम करता हूँ। इस दौरान संगठन के समस्त लोग उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा// विन्ध्य के युवा मोहित टंडन को अमेरिकन युनिवर्सिटी द्वारा दी गई गोवा में डाॅक्टरेट की उपाधि एवं नेल्सन मण्डेला स्मृति सम्मान 2020 प्रदत्त नगर आगमन पर धर्मपरिवार एवं परिवार जनों ने किया स्वागत

Tue Mar 9 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा// विन्ध्य के युवा मोहित टंडन को अमेरिकन युनिवर्सिटी द्वारा दी गई गोवा में डाॅक्टरेट की उपाधि एवं नेल्सन मण्डेला स्मृति सम्मान 2020 प्रदत्त नगर आगमन पर धर्मपरिवार एवं परिवार जनों ने किया स्वागत ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 रीवा, 09 मार्च 2021। गोवा के फाइव […]

You May Like

advertisement