
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।
वृन्दावन,1 जून : श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर में पुरुषोत्त मास के पावन अवसर पर चल रहे सेवा महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज को भव्य फूल बंगले में विराजित किया गया।साथ ही मन्दिर के सेवायत आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज के द्वारा उनका अत्यन्त नयनाभिराम व चित्ताकर्षक श्रृंगार करके उन्हें 56 भोग और शीतल पदार्थों के भोग लगाए गए।
मन्दिर के सेवायत आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने कहा कि हमारे परमाराध्य ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज का यह दिव्य मन्दिर गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के मुख्य और श्रीधाम वृन्दावन के सबसे प्राचीन सात मंदिरों में से एक है।यहां चैतन्य महाप्रभु के प्रिय शिष्य श्रीगोपाल भट्ट गोस्वामी महराज के सेव्य ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज विद्यमान हैं।जिनकी सेवा वात्सल्य भाव से की जाती है।यहां आने वाले भक्तों-श्रद्धालुओं के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।साथ ही ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज उनके सभी कष्ट हर लेते हैं।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों तक से आए असंख्य दर्शनार्थियों ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
महोत्सव में मनीषा गोस्वामी, विदुषी गोस्वामी, समीक्षा गोस्वामी, प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, मधुर निमाई, उमेश सक्सेना, आरती शर्मा, मालविका पांडे, राज कुमार शर्मा, आरती खेत्रपाल, अनीता खेत्रपाल, रूपाली अग्रवाल, डॉ. ऋचा नाग, पुनीता सिंह, मोहिनी, कंचन शर्मा, त्रिपुरी शरण आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


