मध्य प्रदेश /रीवा //पनवार थाने में थानाप्रभारी आर एस बागरी का मनाया गया जन्मदिन

मध्य प्रदेश /रीवा //पनवार थाने में थानाप्रभारी आर एस बागरी का मनाया गया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

हौसला आफजाई व मनोबल को बनाये रखने के लिए अतरैला थाने में बतौर थानाप्रभारी के रूप में पदस्थ आर एस बागरी का जन्मदिन रविवार को पनवार थाना में मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने केट काटा। दोपहर में स्पेशल भोज की व्यवस्था की गई। इस दौरान थाना प्रभारी आर एस बागरी का जन्मदिन एसडीओपी डीपी सिंह ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और आशीर्वाद स्वरूप एक कलम भेंट की। साथ ही पनवार थाना परिसर में थानाप्रभारी पनवार विजय सिंह परिहार ने सभी पुलिस कर्मियों के लिए विशेष व्यंजन बनवाया।एसडीओपी डीपी सिंह के मुताबिक घर से दूर रहकर ड्यूटी व विभिन्न प्रकार की अन्य परेशानियों के कारण पुलिसकर्मियों में मानसिक अवसाद एवं थकान उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण वे अपना कार्य बेहतर तरीके से नहीं कर पाते हैं।इसलिए हमारी कोशिश होती है कि समय समय पर इन पुलिसकर्मियों के हौसला आफजाई करते रहे।।

घरवालों से दूर लोगो के बीच ड्यूटी निभा रहे उपनिरीक्षक आर एस बागरी का पनवार थाने में जन्मदिन मनाया गया। वह घर नहीं जा सकते थे इसलिए पुलिस कर्मचारियों ने उनके लिए थाने में इसका बंदोबस्त किया। ऑनलाइन ऑर्डर कर केक को थाने में मंगवाया गया। इसे एसडीओपी डीपी सिंह की हाजिरी में काटा गया।इस दौरान पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुलिस के अधिकारियों को जैसे ही पता चला की आज थानाप्रभारी अतरैला आर एस बागरी का जन्मदिन है तो उनका जन्मदिन मनाने का फैसला लिया गया। उपनिरीक्षक थानाप्रभारी पनवार विजय सिंह परिहार ने केक का इंतजाम किया। जैसे ही आर एस बगरी थाने में ड्यूटी पर पहुंचे तो उनका स्वागत तालियों से किया गया। फिर केक काटने की रस्म अदा की गई।

थाने में मिली सरप्राइज पार्टी से मन खुश हो गया:आर एस बागरी

उपनिरीक्षक आर एस बागरी ने बताया कि सुबह उठा तो मन काफी विचलित था। यह पहली बार था कि जन्मदिन वाले दिन घर पर नहीं था। परिवार की याद भी आ रही थी। कई तरह के विचार मन में चल रहे थे। आखिर तैयार होकर जैसे ही ड्यूटी पर पहुंचा तो तालियों की आवाज ने मन एकदम खुश कर दिया। अधिकारियों ने मेरा जन्मदिन मनाकर तो तोहफा दिया है, उसे कभी नहीं भूल सकता। ऐसा ही प्यार मुझे क्षेत्र के लोगों से भी मिला है और आगे मिलता रहेगा ऐसी आशाएं है।

इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है: एसडीओपी

एसडीओपी डीपी सिंह ने कहा कि थानाप्रभारी बाहरी ड्यूटी छोड़कर घर नहीं जा सकते थे। उनके मन में कोई रीझ न रहे, इसलिए हमने यह कार्यक्रम बनाया था। पुलिस के कर्मचारी 15-15 घंटे की कठिन ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसा होने से पुलिस के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और स्नेह बना रहता है। हम पहले भी इस तरह के आयोजन करते रहे हैं, मगर ड्यूटी के दौरान थानाप्रभारी का जन्मदिन मनाकर हमारा भी मन खुश हुआ है। 

इस दौरान थानाप्रभारी जवा कन्हैया सिंह बघेल,थानाप्रभारी पनवार विजय सिंह परिहार,थानाप्रभारी अतरैला आर एस बागरी, उपनिरीक्षक हीरा सिंह, उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल,बीपी वर्मा,कोमल शुक्ला,राकेश सिंह
आ.धर्मेंद्र गुप्ता,सोनू सिंह,अनिल भगत,जुगल किशोर जाटव,मुनेश जाटव,बहादुर गामर,राधिका प्रसाद,केपी सिंह,भगवानदीन बंसल,चन्द्रिका प्रसाद,आ.रविन्द्र कुमार,नीरज पांडेय, शिवकुमार दुबे,राजकुमार,अवधेश,तुलसी,शिवेंद्र,ओपी तिवारी,आ.के के शर्मा,अरविंद यादव,संभू बिंद, रमेश मौर्य,भूपेश सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलराज सिंह,रामपाल सिंह मदरी,सूर्यप्रताप मिश्रा समाजसेवी,समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा,रमेश गौतम,भूपनारायण मिश्रा,दुर्गेश गुलशन यादव,शिखर सिंह,रवि मिश्रा,आशू सिंह सहित पुलिसकर्मी व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ रीवा /अवैध मादक पदार्थ गाँजा विक्री के लिए चर्चित महिला आरोपिया प्रेमा चौहान निवासी गुप्ता लॉज के पास घोघर रीवा को सिटी कोतवाली पुलिस नें 490 ग्राम अबैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Mon Feb 8 , 2021
मध्य प्रदेश/ रीवा /अवैध मादक पदार्थ गाँजा विक्री के लिए चर्चित महिला आरोपिया प्रेमा चौहान निवासी गुप्ता लॉज के पास घोघर रीवा को सिटी कोतवाली पुलिस नें 490 ग्राम अबैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार सिंह द्वारा नशें […]

You May Like

advertisement