थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने पिहोवा स्थित दक्षिण काली पीठ एवं गोविंदा आश्रम में की पूजा अर्चना

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416291877

मन्दिर में भगवान पक्षीराज की व गोविंदा आश्रम में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।
संत समाज से लिया आशीर्वाद।

पिहोवा 6 जून :
विधायक सुभाष सुधा ने अपने जन्मदिवस पर संत समाज से आशीर्वाद लिया और कहा कि ऋषि-मुनियों के इस देश में प्रत्येक नागरिक को अपने संस्कृति और परम्परा का निवर्हन अवश्य करना चाहिए। इस देश में लोगों को संस्कृति और ज्ञान अर्जित करने के लिए परम पिता परमात्मा को हमेशा याद करना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा सोमवार को देर सायं पिहोवा में दक्षिण काली पीठ में भगवान पक्षीराज की पूजा-अर्चना करने के बाद बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने महंत बंशी पुरी जी महाराज, छिन्नमष्तिका चिंतापूर्णी धाम अरुणाय के महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, युद्घिष्ठर बहल, स्वामी खटवांग पुरी, पवन, स्वामी सत्यनारायण पुरी, स्वामी भास्करानंद, स्वामी आशुतोष पुरी, आकाश भैरव आदि संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया और दक्षिण काली पीठ आश्रम में माथा टेका और भगवान पक्षीराज की पूजा अर्चना भी की है।
विधायक सुभाष सुधा दक्षिण काली पीठ से श्री गोविंदा आश्रम गए वहां पर आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने सुभाष सुधा को आरोग्यता के साथ दीर्घायु का आशीर्वाद दिया सुभाष सुधा ने मां दुर्गा की आराधना की ओर महंत सर्वेश्वरी गिरि से प्रसाद ग्रहण किया।
कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा पक्षीराज मंदिर एवं गोविंदा आश्रम में पूजा अर्चना करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगमेश्वर महादेव मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक महंत ब्रह्मलीन वासुदेव गिरी लाल बाबा की याद में षोडशी भंडारे का आयोजन

Tue Jun 7 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पिहोवा 6 जून :श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के पूर्व सचिव एवं संगमेश्वर महादेव मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक महंत वासुदेव गिरी लाल बाबा जो कि 18 अप्रैल 2022 ब्रह्मलीन हो गए थे। जिनका षोडशी भंडारा श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर मे अखिल भारतीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement