ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम में 14 जनवरी को मनाया जाएगा ब्रह्मानंद महाराज का 32 वां जन्मोत्सव।

ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम में 14 जनवरी को मनाया जाएगा ब्रह्मानंद महाराज का 32 वां जन्मोत्सव।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

13 जनवरी को होगा लोहड़ी उत्सव।

हिसार 7 जनवरी :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री 1008 श्री गुरु ब्रह्मानंद महाराज का 32 वां जन्मोत्सव 14 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ स्थानीय कैमरी रोड ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम मनाया जाएगा। आश्रम के गद्दीनशीन परमपूज्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने जन्मोत्सव को लेकर आश्रम में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी में बताया कि 13 जनवरी को सायं 6 बजे से 7 बजे लोहड़ी का उत्सव मनाया जाएगा। 14 जनवरी को प्रात: 9 बजे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा। उसके उपरांत देशी घी का विशाल भंडारा लगाया जाएागा व समस्त साधु समाज को गर्म कंबल का वितरण होगा। भजन मंडली द्वारा सत्संग व भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्संग का लाभ दिया जाएगा। 15 जनवरी को प्रात: 5 बजे गुरु की महिमा व आरती गायन होंगे व प्रसाद वितरण होगा। स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि कार्यक्रम में रणबीर डिप्टी स्पीकर हरियाणा सरकार, कमल गुप्ता विधायक, गौतम सरदाना मेयर, सावित्री जिंदल पूर्व मंत्री हरियाणा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे जबकि सतबीर वर्मा पूर्व चेयरमैन, राजेंद्र बिश्नोई बडोपल, राजेंद्र यादव हांसी, डॉ. जितेंद्र रोहंद व दीपक गर्ग विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे। पूरा कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों के पालन पर होगा। आश्रम में आने वाले श्रद्धालु को ऑटोमैटिक सेनिटाइजर मशीन से सैनिटाइज किया जाएगा तथा बिना मास्क कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को मास्क दिया जाएगा। तापमान चैक किया जाएगा व सत्संग धीमी आवाज में चार दिवारी में होगा। आश्रम से जुड़े सेवादार अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो. तेजेन्द्र शर्मा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संकाय विकास केन्द्र में परियोजना समन्वयक नियुक्त।

Thu Jan 7 , 2021
प्रो. तेजेन्द्र शर्मा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संकाय विकास केन्द्र में परियोजना समन्वयक नियुक्त। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. तेजेन्द्र शर्मा को संकाय विकास केन्द्र में परियोजना समन्वयक का कार्यभार […]

You May Like

advertisement