शनिवार को निकलेगी श्री बाला जी महाराज की 5वीं शोभायात्रा

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री बाला जी महाराज (हनुमान जी) के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनी नाथ नगरी, बरेली में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकाली जायेगी।
जिसका कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेगा ।
गुरूवार 02 अप्रैल 2026 को
सुन्दर काण्ड पाठ : सायं 4:00 बजे आरती : सायं 6:00 बजे
स्थान: श्री बाला जी दरबार 578 साहूकारा नाथ नगरी बरेली पर रहेगा।
शनिवार 04 अप्रैल 2026 को शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे जैन मन्दिर, रामपुर गार्डन नाथ नगरी, बरेली से प्रारम्भ होगी। जोकि जैन मन्दिर, कालीबाड़ी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मुख्य मार्ग से होते हुए श्री बाला जी दरबार, 578 साहूकारा, पर सम्पन्न होगी ।
शोभायात्रा में पहले ढोल फिर गणपति महाराज की झांकी, फिर ढ़ोल, फिर बाहुबली हनुमानजी, भोलेनाथ जी, फिर छोटे हनुमानजी, फिर गुरुदेव का रथ, पंचमुखी हनुमानजी की झांकी, महाकाल का अखाड़ा, शिव सती जी की झांकी, राधाकृष्ण जी की झांकी, बाला जी दरबार-राम दरबार की झांकी रहेगी। तथा साथ ही बाहुबली हनुमानजी का स्वरूप लेकर कलाकार पैदल साथ चलेंगे।
शोभायात्रा के उपरांत महाआरती, मनोकामना एवं संकटमोचन महायज्ञ, भण्डारा प्रसाद एवं छप्पन भोग प्रसाद दरबार पर वितरित होगा।
प्रेस वार्ता में महंत श्री अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, विकास मेहरोत्रा, पंडित श्रीकांत शर्मा, आलोक अवस्थी, संदीप अग्रवाल, किरण मिश्रा, हेमा शर्मा, श्वेता मिश्रा, रेणु अग्रवाल, आरती सक्सेना, रितु अग्रवाल मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिरका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे बच्चे

Wed Apr 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खिरका गांव में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खिरका जितेंद्र गंगवार ने पुरस्कार वितरण किया। गांव खिरका के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह […]

You May Like

advertisement