मंडल कार्यालय फिरोजपुर में भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि व 2 मिनट का धारण किया मौन

फिरोजपुर 06 दिसम्बर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 66वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। 06 दिसम्बर, 1956 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का निधन हुआ था, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह तथा श्री बलबीर सिंह के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन धारण किया।

   मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा तथा समाज सुधारक थे। भारतीय संविधान के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके अंतर्गत भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक समान अधिकार प्राप्त हुए। इसीलिए उन्हें भारतीय संविधान का पिता तथा आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में पहली बार 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगी दीपों की रोशनी

Mon Dec 6 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महोत्सव में दूसरी बार एक साथ लाखों की संख्या में दीप जलाकर बनेगा इतिहास। अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रोशन किए जाएंगे दीप। गीता स्थली ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर में भी रोशन होंगे हजारों दीप। 14 दिसम्बर को […]

You May Like

advertisement