संस्थान में केंद्रीय राज्य मन्त्री के वर्तमान सचिव ब्रह्म दत्त का 70वाँ जन्मदिवस मनाया

तावडू , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 21 सितंबर : कामधेनु आरोग्य संस्थान में ब्रह्म दत्त, अतिरिक्त सचिव,भारत सरकार (सेवानिवृत्त) एवं वर्तमान सचिव, राज्य मन्त्री राव इन्द्रजीत सिंह का 70वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इसका आयोजन ब्रहम दत्त के पुत्र विनीत गौड़, पुनीत गौड़ तथा उनके परिवार एवं कामधेनु आरोग्य संस्थान ने मिलकर किया । सर्वप्रथम अध्यक्षा शशि गुप्ता एवं डॉ. एस. पी. गुप्ता ने यज्ञ का संचालन किया। तत्पश्चात् 70 दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. गुप्ता ने दीर्घ आयु तथा स्वस्थ आयु की कामना करते हुए कहा कि जैसे ब्रह्म दत्त दूसरों की सेवा में तत्पर रहते हैं उसी प्रकार हमें भी उसे जीवन में अपना कर जीवन सार्थक करना चाहिए । ब्रह्म दत्त के पौत्रों की ओर से दादाजी को समर्पित एक चलचित्र का प्रदर्शन किया गया । उनके पुत्रों ने संस्थान में पिताजी के नाम से एक फव्वारा भी समर्पित किया। जिसका लोकार्पण ब्रह्म दत्त तथा डॉ. गुप्ता ने सभी के साथ मिलकर किया । इस अवसर पर ब्रह्म दत्त के द्वारा आम का पौधा भी लगाया गया।
उसके बाद ब्रह्म दत्त तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों ने गोपूजा की और गोमाता को सवामणि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन में संस्कृति, अध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर हो रहा है सीआईपीकॉन 2025 सम्मेलन

Mon Sep 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कार्यक्रम में ब्रज सेवा संस्थान के द्वारा किया गया मनोचिकित्सकों का सम्मान। वृन्दाव : छटीकरा रोड़ स्थित होटल रेडिशन में सीआईपीकॉन 2025 सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ चल रहा है। जिसका मुख्य विषय है — “संस्कृति, अध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य।”कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

You May Like

Breaking News

advertisement