आज़मगढ़:ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर लैपटाप, प्रिन्टर, मोबाइल आदि चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस तथा चोरी का 06 लैपटाप, 02 प्रिन्टर व 04 मोबाइल बरामद


थाना- अहरौला
ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर लैपटाप, प्रिन्टर, मोबाइल आदि चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस तथा चोरी का 06 लैपटाप, 02 प्रिन्टर व 04 मोबाइल बरामद
दिनाकं- 11.02.2022 को श्री संजय यादव पुत्र श्री बाबूराम यादव साकिन बिषईपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि रात्रि में मेरे ग्राहक सेवा केन्द्र की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़ कर लैपटाप प्रिन्टर, मोबाइल व कैश लगभग 1500/- रूपया चुरा ले गये है, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 32/2022 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए चोरी की घटना का अनावरण व चोरी गये माल की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष अहरौला को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में आज दिनांक- 14.02.2022 को थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 राजीव सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का अनावरण हेतु फुलवरिया हाइवे के पास अर्ध निर्मित टोल प्लाजा के पास से प्रकाश में आये अभियुक्त शोभनाथ निषाद पुत्र लालदेव निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी शम्भूपुर थाना अहरौला आजमगढ़ को 06 अदद लैपटाँप, 02 अदद प्रिन्टर , 04 अदद मोबाईल, 01 अदद तमन्चा देशी, 315 बोर (चालू हालत मे) ,01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय 05.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त शोभनाथ निषाद उपरोक्त का साथी सुनिल पाडेय S/0 रामकृपाल पाण्डेय ग्रा0 भोगईचा थाना अहरौला आजमगढ मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः– गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं व मेरा साथी सुनिल पाण्डेय मिलकर ग्राहक सेवा केन्द्र से ताला तोड़कर लैपटाप, प्रिन्टर, मोबाइल व नकदी चुराये थे। सुरक्षा के लिये मै अपने पास तमंचा रखता हूँ। आज मै व मेरा साथी सुनिल पाण्डेय चोरी की माल को बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया हैं।
पंजीकृत अभियोगः
1- मु0अ0सं0 32/2022 धारा 457/380 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 34/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शोभनाथ निषाद पुत्र लालदेव निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी शम्भूपुर थाना अहरौला आजमगढ़
बरामदगी
1- 06 अदद लैपटाँप, 02 अदद प्रिन्टर , 04 अदद मोबाईल,
2- 01 अदद तमन्चा देशी , 315 बोर (चालू हालत मे) ,01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2- का0 सूरज खरवार व का0 जितेन्द्र कुमार व म0का0 उमा देवी, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड के मतदान में मतदाताओं ने भारी मतदान किया, शाम 5 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ,हरीश रावत बोले भाजपा टी गई!

Mon Feb 14 , 2022
स्लग- हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी तो गई।स्थान:- लालकुआंरिपोर्टर :- जफर अंसारी– उत्तराखंड के मतदान में आज मतदाताओं ने अपना भरपूर योगदान देते हुए। शाम 5:00 बजे तक 59.37 प्रतिशत वोट किये गये। मतदाताओं ने अपने घरों से निकलकर अपने मत का पूर्ण उपयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग […]

You May Like

advertisement