थाना शेरगढ़, बरेली क्षेत्रांतर्गत तेजाब डालकर परिवार को झुलसाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वादिनी द्वारा थाना शेरगढ़ पर तहरीरी सूचना दी गई कि उमेश कश्यप पुत्र रामपाल नि0 वार्ड नं0 09 मोहल्ला डुंगरपुर थाना शेरगढ़, बरेली द्वारा छत के रास्ते घर में घुसकर वादिनी, उसके पति एवं दोनों पुत्रों पर तेजाब डालकर झुलसा दिया गया। उक्त संबंध में थाना शेरगढ़ पर FIR-112/26 U/S 124/333 BNS पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे।
थाना शेरगढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त उमेश कश्यप पुत्र रामपाल पुलिस से बचने के उद्देश्य से कस्बा शेरगढ़ बाईपास मार्ग से अपने घर की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त उमेश कश्यप पुत्र रामपाल (उम्र करीब 35 वर्ष) पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, 03 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान हे0का0 मो0 नाजिम के बाएं हाथ में गोली रगड़कर निकल जाने से वह भी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ़रीदाबाद में मानव अधिकार मिशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Mon May 18 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” जागरूकता ब्रोशर का भव्य विमोचन।संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशा। फ़रीदाबाद,17 मई : फरीदाबाद स्थित मानव अधिकार मिशन के कैंप कार्यालय में आज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल […]

You May Like

advertisement