लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना- कप्तानगंज
लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 13.08.2022 को वादी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की पुत्री को दिनांक 11-8-2022 को समय करीब 2.30 बजे दिन मे कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम को जब घर वापस नहीं आई तो प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार के लोगो ने काफी खोजबीन किये परन्तु अब तक पता नही चला है। वादी को शंका है कि उसकी पुत्री को शशांक राय पुत्र राकेश राय ग्राम मंदुरी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 244/2022 धारा 363/366 भा.द.वि. बनाम शशांक राय पुत्र राकेश राय ग्राम मंदुरी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है ।
2.गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 30.08.2022 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराही द्वारा मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शशांक राय उर्फ छोटू राय पुत्र स्व0 राकेश राय ग्राम मन्दुरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को देउरपुर तिराहे के पास से समय करीब 11.15 बजे, पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु अभियुक्त को रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 244/2022 धारा 363/366 भा.द.वि. थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. शशांक राय उर्फ छोटू राय पुत्र स्व0 राकेश राय ग्राम मन्दुरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
    उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव का0 स्वातेश कुमार का0 कामता प्रसाद पटेल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेकिंग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Aug 30 , 2022
थाना- मेंहनगरचेकिंग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक- 29.08.2022 को उ0नि0 सुभाष तिवारी चौकी प्रभारी सिहपुर थाना मेहनगर मय हमराह द्वारा मगई पुल ग्राम सिंहपुर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भीम कुमार पुत्र सुभाष राम ग्राम करताल पुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ को चोरी […]

You May Like

advertisement