हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों से तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद मेंं लगें सीसीटीवी कैमरों से तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दरोगा आदेश कुमार के साथ सिपाही विक्की सिंह, अक्षय कुमार और शिवा पुण्डीर की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने हाईवे स्थित रहपुरा अंडरपास के पास रबर फैक्ट्री के मैदान में दबिश देकर मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 05 निवासी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मोईन अंसारी ने कबूल किया कि उसने ही करीब दो सप्ताह पहले हुसैनी मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े थे। उसने नमाज के दौरान नमाजियों से गाली-गलौच भी की थी। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी आदतन झगड़ालु है और अक्सर लोगों से मारपीट करता रहता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु समस्त कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Sat Jul 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी बरेली महोदय के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त खाद्य।।, श्री राहुल सिंह के निर्देशानुसा आमजन तथा श्रद्धालुओं को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन […]

You May Like

advertisement