अतरौलिया:महिला खा रही दर दर की ठोकर प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

महिला खा रही दर दर की ठोकर प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रकार के अभियान चला रही है,लेकिन आए दिन महिलाओं के साथ तरह तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। कहीं महिला के साथ मारपीट की जाती है तो कहीं रेप की घटनाएं देखने को मिलते हैं। वहीं कुछ लोग कई अन्य तरीकों से भी महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। ऐसी ही एक पीड़ित लड़की दिनांक 17 अक्टूबर को अतरौलिया थाने पर पहुंची। पीड़ित लड़की ने प्रार्थना के माध्यम से बताया कि विंध्याचल पुत्र मतवाले उर्फ राजेंद्र ग्राम कंधरापुर टिकरी पोस्ट टीकरी, थाना तारुन, जिला फैजाबाद(अयोध्या) के निवासी हैं। विंध्याचल शादी का झांसा देकर लड़की के घरवालों से 1 लाख सत्तर हजार रुपए लिया। लड़की के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार विंध्याचल का लड़की के घर बराबर आना जाना लगा रहता था तथा उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। लेकिन लालच आ जाने के कारण अब विंध्याचल का कहना है की अपने पिता की सारी संपत्ति हमारे नाम कराओ तभी शादी करेंगे,अगर इसके पहले बोली तो टुकड़े-टुकड़े कर देंगे कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि हमारी शादी तोड़ने मे विंध्याचल के चचेरे भाई और ग्राम प्रधान टिकरी का पूरा सपोर्ट है। इस मामले में जब पीड़ित लड़की थाने पर पहुंची तो पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय नहीं दिया जा रहा है । महिला न्याय की उम्मीद में दर-दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन अतरौलिया पुलिस फैजाबाद का मामला बता रही है और फैजाबाद पुलिस अतरौलिया का मामला बता रही है । अब आखिर लड़की न्याय के लिए जाए तो कहां जाए? एक तरफ प्रशासन इस मामले को टालने में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ महिला कार्रवाई के लिए अपनी मांग पर अड़ी हुई है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ 2022 ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ

Tue Oct 19 , 2021
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ -ਕਮ- ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2022 ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਜੀ ਨੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement