उत्तराखंड:पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से ऋषिकेश में गंगा उफान पर, प्रशासन ने गंगा तटीय इलाकों में अलर्ट किया जारी


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा की सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे गंगा भी उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के नजदीक पहुंच गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए गंगा के तटीय क्षेत्र को खाली करा दिया है। लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती सहित रायवाला तक प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। गंगा की सहायक नदियां पिंडर और अलकनंदा में अत्यधिक पानी आने की सूचना केंद्रीय जल आयोग को मिली है। गंगा की सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ने से इसका असर गंगा के जलस्तर पर सीधा देखा गया है।

शुक्रवार की शाम ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, रात्रि आठ बजे यहां गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से करीब आधा मीटर नीचे बह रही थी। केंद्रीय जल आयोग ने देर रात तक गंगा का जलस्तर और अधिक बढ़ने की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शासन और प्रशासन हरकत में आ गया।
जनपद पौड़ी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र, जनपद टिहरी के मुनिकीरेती क्षेत्र, जनपद देहरादून के ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र तक प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंगा तट पर बसे सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह दिया गया है। त्रिवेणी घाट में करीब 300 बेसहारा लोग रहते हैं। यहां आरती स्थल में जलजमाव हो गया है। पानी पक्के प्लेटफार्म की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि घाट पर रहने वाले सभी बेसहारा व्यक्तियों को यहां से हटा दिया गया है। समीप धर्मशाला में इनके लिए कमरे खुलवाए गए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशु पाल सिंह नेगी ने बताया कि मायाकुंड और चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में भी पुलिस की टीम ने जाकर मुनादी करा दी है। आपदा प्रबंधन दल और जल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। दोनों ही दल के जवान गंगा तट पर घूम कर यहां रहने वाले नागरिकों को सावधान कर रहे हैं।
उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मानसून को देखते हुए जहां जहां भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं उन सभी को सक्रिय कर दिया गया है। तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और राजस्व अधिकारियों को हालात पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा दशहरा के पर्व पर छोटी काशी भिवानी में हरियाणा का मान बढाने पर प्रेम व रंगीला को अम्बेडकर गौरव सम्मान देगें : ओम प्रकाश बागड़ी

Sat Jun 19 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 नई दिल्ली :-एस.डी.एम.सी सयुंक्त मोर्चा दिल्ली प्रदेश ने कलाकार गायक अल्बर्ट रंगीला भिवानी तथा दलितों के नेता लेखक भारत प्रेम रोहतक को दलित गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। एस.डी.एम.सी सयुंक्त मोर्चा अध्यक्ष चेतन दास चावरिया ने दोनो विभूतियो के सामने चर्तुथ […]

You May Like

advertisement