कोरोना मरीजों की मदद करने वालों के लिए प्रशासन ने लांच किया कोरोना योद्धा कुरुक्षेत्र वेबपेज।

कोरोना मरीजों की मदद करने वालों के लिए प्रशासन ने लांच किया कोरोना योद्धा कुरुक्षेत्र वेबपेज।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

इंजीनियर, डाक्टर, सेना से सेवानिवृत जवान व अधिकारी, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान स्वयं सेवक के रुप में वेबपेज पर करवा सकते है पंजीकरण।
प्रशासन ने तकनीकी वालिंटरिज का डाटा एकत्रित करने के लिए शुरु किया वेबपेज।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ की पहल पर एनआईसी ने तैयार किया वेबपेज।
एनआईटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रहेगी अहम भूमिका।

कुरुक्षेत्र 3 मई :- कोरोना के कठिन समय में इंजीनियर, डाक्टर, सेना से सेवानिवृत अधिकारी व जवान, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान प्रशासन की एक स्वयं सेवक के रुप में मदद कर सकते है। इन तकनीकी स्वयं सेवकों का डाटा बैंक तैयार करने के लिए प्रशासन ने कोरोना योद्घा कुरुक्षेत्र वेबपेज तैयार किया है। इस वेबपेज पर स्वयं सेवक अपना पंजीकरण सहजता से घर बैठे कर सकता है। इसके लिए स्वयं सेवक को कुरुक्षेत्रडाटजीओवीडाटइन पर जाकर कोरोना योद्घा कुरुक्षेत्र लिंक पर क्लीक करके अपना डाटा फीड करना होगा। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के पहल करने पर एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने इस वेबपेज को तैयार किया है।
कुरुक्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे समय में कोरोना के संक्रमण को रोकने, मरीजों की मदद करने और प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग करने के लिए सभी को एक मंच पर आकर काम करने की जरुरत है। इस कठिन समय में सबसे ज्यादा तकनीकी और अनुभवी लोगों की जरुरत है ताकि इस प्रकार के लोग अपने अनुभव से प्रशासन की तकनीकी रुप से मदद कर सके। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने इस विषय पर पहल करते हुए सोमवार को उपायुक्त आवास कार्यालय पर जिलास्तरीय कोरोना संकट निगरानी कमेटी की बैठक में अधिकारियों से चर्चा भी की। इस चर्चा के बाद सीएमजीजीए आशिमा टक्कर, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला और डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह को वेबपेज तैयार करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कमेटी के दोनों सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद कोरोना योद्घा कुरुक्षेत्र वेबपेज तैयार किया है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने इस वेबपेज को लांच करते हुए कहा कि कोरोना काल के इस संकट में इंजीनियर, डाक्टर, सेना से सेवानिवृत अधिकारी व जवान, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान प्रशासन की काफी मदद कर सकते है। इसके लिए इस वर्ग का कोई भी स्वयं सेवक कुरुक्षेत्र की वेबसाईट कुरुक्षेत्रडाटजीओवीडाटइन पर जाकर कोरोना योद्घा कुरुक्षेत्र वेबपेज पर क्लीक करके अपना डाटा फीड कर सकता है। इस वेबपेज पर क्लीक करने के बाद टेलिफोन नम्बर फीड करना होगा। इस फीड किए गए टेलिफोन नम्बर पर ओटीपी आएगी, इस ओटीपी को भरने के बाद वेबपेज खुल जाएगा, जिसपर स्वयं सेवक अपना डाटा फीड कर सबमिट कर सकेगा। इससे प्रशासन के पास तकनीकी रुप से सहायता करने वालों लोगों का एक डाटा बैंक तैयार हो जाएगा और प्रशासन तकनीकी रुप से इन लोगों की सेवाओं का लाभ उठा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के लोग मदद के लिए आगे आए ताकि राष्ट्रीय संकट के दौरान समाज सेवा कर सके। इस समय लोगों की सेवा करना सही मायने में मानवता की सेवा करना होगा।
निट और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रहेगी अहम भूमिका।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (निट) और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंजीनियर, एमबीए और अन्य विषयों के विषय विशेषज्ञ है। इन संस्थानों से प्रोफेसर, इंजीनियर प्रशासन की वेबसाईट पर जाकर स्वयं सेवक के रुप में अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसलिए प्रशासन ने राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्था के निदेशक और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव से अपील की है कि अधिक से अधिक विषय विशेषज्ञों का पंजीकरण करवाएं ताकि इनसे राष्टï्र सेवा में मदद ली जा सके।
कुरुक्षेत्र में सेवा निवृत सेना अधिकारियों की एसोसिऐशन के सदस्यों से भी अपील।
प्रशासन ने कुरुक्षेत्र में पहले से ही सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाली सेवा निवृत सेनाधिकारियों की एसोसिऐशन से भी अपील की गई है कि कोरोना योद्धा कुरुक्षेत्र के वेबपेज पर जाकर अधिक से अधिक पंजीकरण करवाएं ताकि पूर्व सैनिकों की सेवाएं इस कठिन समय में ली जा सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाॅकडाउन के समय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारी अब घर से करेंगे कार्य।

Mon May 3 , 2021
लाॅकडाउन के समय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कर्मचारी अब घर से करेंगे कार्य। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 3 मई से 10 मई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बंद। कुरुक्षेत्र, 3 मई :- मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 मई […]

You May Like

advertisement