संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी,परीक्षा 3 अप्रैल को

जांजगीर-चांपा, 30 मार्च, 2022/ संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती में शिक्षण सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजातियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाराद्वार में आयोजित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों का रोल नंबर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टोरेट जांजगीर के सूचना पटल में भी देखा जा सकता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 31 मार्च को

Wed Mar 30 , 2022
Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement