सेंटर का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों को उचित मूल्य, सम्मान और वैश्विक पहचान दिलाना है-राकेश कुमार पाण्डेय

oplus_2097152


ODOP सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ — मुबारकपुर सिल्क को वैश्विक पहचान देने की पहल
आज आजमगढ़ में “ODOP सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य मुबारकपुर सिल्क साड़ियों को स्थानीय से वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। यह केंद्र 56 बहुउद्देशीय रेशम वस्त्र उत्पादन सहकारी समिति, आजमगढ़ द्वारा अपने संसाधनों और टीम के सहयोग से स्थापित किया गया है।

Oplus_131072


इस पहल के माध्यम से बुनकरों, व्यापारियों तथा युवाओं को एकीकृत मंच प्रदान किया जा रहा है, जहाँ उत्पादन, मार्केटिंग, डिजिटल सॉफ्टवेयर संचालन और ऑनलाइन प्रेज़ेंटेशन जैसी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि अब मुबारकपुर सिल्क साड़ियों की पैकेजिंग प्लास्टिक के स्थान पर रेशमी कतरनों से बने विशेष थैलों में की जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
इस सेंटर का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों को उचित मूल्य, सम्मान और वैश्विक पहचान दिलाना है। महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भर सहकारिता मॉडल को भी इस पहल से जोड़ा गया है।
सहकारी समिति ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विभागीय प्रतिनिधियों से इस प्रयास में सहभागी बनने का आह्वान किया है, ताकि आजमगढ़ की यह पारंपरिक पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। इस मौके पर राकेश कुमार पाण्डेय, आशीष गोयल, कन्हैया चौहान,लाल कृष्ण दूबे,एफ़्तेख़ार जी,यासिर बेग, बेलाल, जीतेन्द्र सिंह, मेराज, बाबर, सादाब,सादिक, राजेश यादव,दयाराम चौहान, राहुल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रम में भगवान शिव के सम्मान में सत्संग कार्य कर्म का किया आयोजन

Sun Feb 15 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 15 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय आश्रम में भगवान शिव के सम्मान में एक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पवित्र प्रोग्राम में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और रूहानी खुशी की प्राप्त किया।सर्व […]

You May Like

advertisement