’महिला शक्ति का कमाल- नीतू बदल रही सोनहत की स्वच्छता की तस्वीर’

कोरिया 20 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत सोनहत में एक महिला की पहल ने स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव लाने में सफल हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे प्रयासों को नई गति देते हुए नीतू ने गांव को स्वच्छ बनाने का जिम्मा उठाया है।

एक साधारण किसान परिवार से आने वाली नीतू, स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं और ‘स्वच्छता दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने सप्ताह में तीन दिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण शुरू किया और ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की महिला सरपंच श्रीमती मानमती के सहयोग से गांव में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले जहां कचरे के ढेर आम बात थे, वहीं अब गलियां साफ-सुथरी नजर आने लगी हैं। नीतू की मेहनत से ग्रामीणों में भी जागरूकता आई है और वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर अपराध पंजीबद्ध

Fri Mar 20 , 2026
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल बलरामपुर, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने एल.पी.जी. गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में एसडीएम रामानुजगंज के निर्देशन में सहायक खाद्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement