देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर किए गए आह्वान का असर अब जनपद आजमगढ़ में भी दिखाई देने लगा

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर किए गए आह्वान का असर अब जनपद आजमगढ़ में भी दिखाई देने लगा है।

आज दिनांक 18 मई 2026 से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने एक नई और प्रेरणादायक पहल करते हुए ई-रिक्शा से कार्यालय जाना प्रारंभ कर दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ई-रिक्शा को शासन के निर्धारित वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन करते हुए विधिवत हायर किया गया है।

जिलाधिकारी की इस पहल को आम जनता और प्रशासनिक महकमे में सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी स्वयं पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहा है, तो निश्चित रूप से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

आजमगढ़ में जिलाधिकारी की यह सादगी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता चर्चा का विषय बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में शिक्षकों को ब्यूटी एंड वेलनेस का आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया

Tue May 19 , 2026
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक संजीव कुमारी 18 मई : सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा और नवीन जिन्दल फाउंडेशन के प्रयासों से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा, कुरुक्षेत्र द्वारा शिक्षकों के लिए ब्यूटी एंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement