सहायक जनसंपर्क अधिकारी को ससम्मान दी गई विदाई

जांजगीर-चांपा, 15 फरवरी, 2022/ जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री रमेश भार्गव को उनका  स्थानांतरण जांजगीर से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर हो जाने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा उन्हें साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई।
     उप संचालक श्री सहारे ने श्री भार्गव की कार्यप्रणाली और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई। उन्होंने श्री भार्गव के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री भार्गव ने गत करीब 10 वर्षों से जांजगीर में अपनी सेवाएं दी। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल होने के कारण श्री भार्गव का मीडिया से भी आत्मीय संबंध रहा। इस अवसर पर वरिष्ट उप संचालक श्री एम.आर. सहारे, सहायक ग्रेड-3 श्री देवेन्द्र कुमार यादव, गोपाल दुबे, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती बिजमा राजपूत, श्री मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेले के सफल आयोजन और व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue Feb 15 , 2022
जांजगीर-चापा, 15 फरवरी, 2022 / जिले की ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 16 फरवरी से 1 मार्च तक माघ पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने मेले के सफल, सुरक्षित आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।जारी आदेश के […]

You May Like

advertisement