श्री हनुमान चालीसा के पाठ और संकीर्तन से भक्तिमय हुआ श्री राधा कृष्ण मंदिर का माहौल, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना।

(पंजाब) फिरोजपुर 17 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

माल रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) में प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के पुजारी मोतीराम, सुनील अरोड़ा और अरुण नंदा ने विधिवत श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। मंदिर परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

  इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर बजाज और मुख्य पुजारी पंडित अरुण पांडे ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है, आत्मबल बढ़ता है तथा जीवन की अनेक बाधाओं और संकटों से मुक्ति पाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में भाईचारे तथा सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने आगे बताया कि मंदिर निर्माण के अधूरे कार्य प्रगति पर हैं इनको जल्द पूर्ण किया जाएगा। मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि यदि आप मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं तो मंदिर कमेटी के किसी भी सदस्य से मिलकर सहयोग दे सकते हो।

  कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

  इस अवसर पर प: कैलाश शर्मा, विनोद नरूला, सुनील (सोनू) अरोड़ा, रजनीश सेतीया सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु और मातृ शक्ति उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजनों को समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने वाला बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान चालीसा पाठ के साथ सेवा का संदेश, ब्राह्मण सभा ने जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु दी आर्थिक सहायता

Thu Jun 18 , 2026
श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ सेवा का संदेश, ब्राह्मण सभा ने जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु दी आर्थिक सहायता। (पंजाब) फिरोजपुर 17 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement