बिहार:महिला मोर्चा की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के झोले का किया गया अनावरण


फोटो – महिला मोर्चा की बैठक में झोले का अनावरण करते बीच में विधायक विद्यासागर केसरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी सहित

फारबिसगंज (अररिया) मो माजिद

फारबिसगंज के थाना समीप स्थित विवाह भवन में रविवार को महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष मधु देवी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक विद्यासागर केसरी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी शामिल हुई। बैठक में संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के झोले का अनावरण किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों के हर सदस्य को 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। जिस पर 2 लाख करोड़ से अधिक का खर्च आ रहा है। यह योजना दिवाली तक चलने वाली है। जिसका मकसद यह है कि किसी गरीब को पेट भरने के लिए जेब से खर्च ना करना पड़े। इस मौके पर बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला प्रभारी खोखा बाबू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, प्रेम केशरी, महामंत्री प्रसेनजित चौधरी, नगर अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला महामंत्री शिवानी सिंह, वरिष्ठ सदस्य रेणु वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह, नगर महामंत्री प्रदीप कर्ण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:उन्मुखीकरण कार्यकर्म हुआ आयोजित

Mon Sep 6 , 2021
उन्मुखीकरण कार्यकर्म हुआ आयोजित भरगामा (अररिया)से मो माजिद प्रखंड परिसर के सभा भवन में नाम निर्देशन पत्र जमा लेने वाले प्रतिनियुक्ति सहायक निर्वाचन पदाधिकारी व कर्मीयों का रविवार को उन्मुखीकरण आयोजित किया गया । जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी किशोर कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह […]

You May Like

Breaking News

advertisement