
श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा भावना और धूमधाम से मनाया गया।
(पंजाब) फिरोजपुर 22 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की अनुकंपा से श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर छावनी के द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक कार्यक्रम रखा गया. जिसमेंअमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहीद के चरण कमल पर फूल भेंट किए गए। डॉ उमेश शर्मा ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जीवन पर प्रकाश डाला । सुनील शुक्ला जिला प्रधान चंद्रशेखर आजाद के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहां की भारत को विश्व गुरु के पद पर असिन करने के लिए शहीदों के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। विशाल गुप्ता प्रधान शहीदों के आजादी के लिए दिए बलिदान को नमन किया। भारत माता की जय करते हुए उन्होंने युवाओं को धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री नरेश शर्मा, संदीप कुमार बंटी, वरुण कुमार , उपल साहब, वेद प्रकाश ,सरदार गुरबक्शीश सिंह आदि शामिल हुए।


