महानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त करने, महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश में फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे देश और देशवासी कभी नहीं भूल सकते। वे हम सभी के आदर्श हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर प्रवक्ता के. बी. त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यरूप से डॉ मेहंदी हसन,विनोद कुमार, महेंद्र पाल गंगवार तबस्सुम खान फिरदौस खान, फरहीन खान, शुभम मलिक, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉक्टर सरताज हुसैन, मोबिन कुरैशी, , जितेंद्र बाबू, सुरेश दिवाकर, मुजम्मिल हसन, जोया नजमी, सतीश चंद्र तीर्थ मधुकर ब्रह्मानंद गांधी, मनोज कुमार घोष आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने डॉ भीमराव अम्बेडकर का मनाया जन्म दिवस

Wed Apr 15 , 2026
अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने डॉ भीमराव अम्बेडकर का मनाया जन्म दिवस दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस कोतवाली बरेली के निकट डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में उत्साह और उमंग के साथ मनाया।अधिवक्ता परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement