बिहार:फारबिसगंज प्रखंड के समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

फारबिसगंज प्रखंड के समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित सभी ने नमन किया। वहीं प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती माघ पूर्णिमा के दिन 1377 ई में वाराणसी में हुआ था। गुरु रविदास जी 15वींऔर सोलह वीं शताब्दी के महान संत, दार्शनिक,कवि, समाज सुधारक थे। उन्होंने उतरी भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया।उनकी एक कविता प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,जाकी अंग अंग बास समानी और अनेकों कविता वर्तमान में भी प्रसिद्ध हैं। वहीं सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के स्वयं सेवक चार्लेस किस्कू ने उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं मेघनाद साहा, महादेव गोविंद रानाडे,दादा साहेब फाल्के साधु वासवानी को भी याद किया गया। इस अवसर पर फुटबॉलर सुनील हांसदा, बाबूलाल सोरेन,नरेश सोरेन,सोम लाल मुर्मू, रसोइया व बच्चे उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>पंजाब का चुनावी माहौल</em>

Thu Feb 17 , 2022
पंजाब का चुनावी माहौल मुद्दे गायब दूशनबाजी प्राथमिकता अपनी डफली ,अपना राग रहे : अलाप मोगा : 16 फरवरी [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब]:= जैसे जैसे 20 फरवरी नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही प्रत्यक्षियों की धड़कने तेज हो रही है। अपने सिर पर विजयी ताज […]

You May Like

Breaking News

advertisement