मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया

मंडल कार्यालय फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया

23 फरवरी फिरोजपुर 【कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता】

मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती का ऑनलाइन आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह तथा राजभाषा अधिकारी श्री बिजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके तथा उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करके किया |

  मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिंदी साहित्य जगत के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार थे । उन्होंने विविध प्रयोगों- छंद, भाषा, शैली भाव, सम्बन्धी नव्यतर दृष्टियों को नवीन दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया | उन्होंने कई छायाचित्र भी बनाए | उन्होंने कई उपन्यास, कहानियां और निबंध लिखे हैं | उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना “जूही की कली” है। उनकी प्रमुख रचनाओं में अनामिका, परिमल, अणिमा, आराधना, अर्चना आदि शामिल हैं | उन्होंने कई बाल साहित्य की भी रचना की जिसमें भक्त ध्रुव, भक्त प्रहलाद, भीष्म, महाराणा प्रताप आदि शामिल हैं |  

इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी के जीवन तथा रचनाओं के बारे में विचार व्यक्त किया | राजभाषा अधिकारी श्री बिजेन्द्र कुमार ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला |

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों की साहित्यिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्वरचित रचनाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया था | अतः इस बार एक स्वरचित रचनाओं की काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 19, फरवरी को श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की जयंती पर किया गया था | इसमें 19 रेलकर्मियों ने भाग लिया | इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी श्री रजनीश कुमार त्रिपाठी, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त को ₹2000, द्वितीय श्री तरुण गोयल, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी को ₹1500, तृतीय श्री मुन्ना कुमार, लोको पायलट को ₹1000 तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को ₹500 प्रदान किए गए | इस कार्यक्रम का संचालन स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अमृतसर द्वारा किया गया था |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਹਫਤੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

Tue Feb 23 , 2021
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਹਫਤੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ (ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਸਰਬਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਉਣੇ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ – ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ) (ਹੁਣ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਸਰਬਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਕਾਰਡ) (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ 177 ਕਾਮਨ ਸਰਵਿਸ ਸੈਂਟਰਾਂ, 7 […]

You May Like

advertisement