कुवि के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में मनाया पदमश्री डाॅ. एसआर रंगानाथन का जन्म दिवस

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय तथा कुवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में वीरवार को पदमश्री डाॅ. एसआर रंगानाथन का 129वां जन्म दिवस मनाया गया। डाॅ. एसआर रंगानाथन को भारत में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का जन्म दाता माना जाता है। इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ. आशु शौकिन ने डाॅ. एसआर रंगानाथन के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं सूचना विभाग में भी इस उपलक्ष्य पर एक वेबिनार आयोजित किया गया ।
इस वेबिनार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा ने पदमश्री डाॅ. एसआर रंगानाथन के पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालय हर विद्यार्थी के जीवन में अहम योगदान रखता है। पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। हमारे बौद्धिक एवं व्यवाहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तकें सहायक होती है।
इस अवसर पर डाॅ. मनोज कुमार जोशी, डाॅ. जोगिन्द्र सिंह, डाॅ. अंजली अग्रवाल, डाॅ. चेतन शर्मा व डाॅ. संजय कौशिक व अन्य पुस्तकालय कर्मचारियों ने डाॅ. एसआर रंगानाथन के जीवन पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इस मौके पर पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के शोधार्थियों ने भी भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने के बाद कॅरियर के असीमित अवसर

Thu Aug 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुवि के अर्थशास्त्र विभाग में प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू। कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक है। अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने के बाद करियर के असीमित अवसर हैं। […]

You May Like

Breaking News

advertisement