मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से करवा रही विकास कार्य:कृष्णलाल पंवार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से करवा रही विकास कार्य:कृष्णलाल पंवार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंजाबी भाषा की श्री सिद्धांत शिखामणि पुस्तक का किया विमोचन।

कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवा रही है। अंत्योदय की नीति पर नीतियों को तैयार करते हुए हर वर्ग को लाभ दिए जा रहे हैं। युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है। ऐसा भाजपा की सरकार में ही संभव हुआ है, जबकि इससे पहले क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाईचारा ही देखा जाता है। पक्ष और विपक्ष देखा जाता था, अब पूरे प्रदेश को एक ही दृष्टि से देखते हुए प्रदेश का समान विकास हो रहा है।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार वीरवार को पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित कांशी जगत गुरु के धर्म प्रचार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा की श्री सिद्धांत शिखामणि पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचे। उनके साथ कांशी जगत के महाराज डा.चंद्रशेखर शिवाचार्य, आयोजक मुकेश भारद्वाज, रामनिवास, आचार्य रामकुमार मौजूद रहे।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। हमारा देश संत- महात्माओं का देश है। यहां पर गुरुओं को प्रथम दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथ में बहुत ही ज्ञान विद्यमान है। जो सभी तक पहुंचना चाहिए। इसी प्रचार के लिए आज पंजाबी की पुस्तक का विमोचन किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने निधि वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल बनाने के लिए एक नई प्रणाली स्थापित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुस्तजू कार्यक्रम में सूफी नगमों से सजेगी हरियाणा कला परिषद की सांझ

Thu Jul 10 , 2025
जुस्तजू कार्यक्रम में सूफी नगमों से सजेगी हरियाणा कला परिषद की सांझ वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र 10 जुलाई : हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में जुलाई माह में साप्ताहिक संध्या कार्यक्रमों को आयोजित कर हरियाणा कला परिषद द्वारा कुरुक्षेत्रवासियों को प्रत्येक शुक्रवार मनोरंजन प्रदान […]

You May Like

Breaking News

advertisement