बिहार:आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपा दृष्टि फारबिसगंज पर बरसी

आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपा दृष्टि फारबिसगंज पर बरसी

फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता

फारबिसगंज 29 अगस्त आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपा दृष्टि फारबिसगंज पर बरसी और सन 2021 का चातुर्मास फारबिसगंज वासियों को प्राप्त हुआ।सावन के महीने से ही तपस्या का दौर भी शुरू हो गया।जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने दुष्कर तप करके अपने आप को परमात्मा पद तक पहुंचाया।तेरापंथ धर्म शासन में अनेकानेक साधु साध्वियों ने लंबी तपस्या करके गण की नींव गहरी की है। फारबिसगंज भी तप की सौरभ से सुरभित हो रहा है। इसी क्रम में फारबिसगंज कन्या मंडल के सदस्य साक्षी चिंडालिया अठाई का तप लेकर पहुंची। इससे पूर्व कन्या मंडल की ही प्रिया डागा ने तपस्या का प्रत्याख्यान किया।
जैन धर्म का प्रमुख पर्व पर्युषण महापर्व अब सन्निकट है ।इस पर्व में अपने आप को तोलकर ,संकल्प को मजबूत कर अनेका अनेक भाई-बहन तप के क्षेत्र में कदम बढ़ाएं। उपरोक्त विचार तेरापंथ भवन में विराजित डॉक्टर साध्वी श्री पीयूष प्रभा जी ने व्यक्त किए। साथ ही साक्षी को अठाई का प्रत्याख्यान करवाया। तपस्या की अनुमोदना में सभा अध्यक्ष निर्मल जी मरोठी ,महिला मंडल मंत्री समता दुग्गड, साक्षी की माता सुमन चंडालिया, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जी चंडालिया, प्रेम चिंडालिया ,जयमाला अंकिता पुगलिया, कन्या मंडल, पटना से समागत तनसुख जी वेद, विराट नगर से विनोद दुग्गड, कोलकाता से प्रेमलता श्यामसुखा आदि के वक्तव्य, गीत प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का संयोजन साध्वी दीप्ति यशाजी ने किया । फारबिसगंज सभा, महिला मंडल ,पटना सभा की ओर से तपस्वी का अभिनंदन किया गया। जिसका संयोजन सभा के कोषाध्यक्ष मुकेश राखेचा ने किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रिया डागा और अररिया कोर्ट से आकाश घोसल ने भी तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:लायंस क्लब जोगबनी के द्वारा अग्रसेन भवन जोगबनी मे रक्तदान शिविर का आयोजन

Mon Aug 30 , 2021
लायंस क्लब जोगबनी के द्वारा अग्रसेन भवन जोगबनी मे रक्तदान शिविर का आयोजन फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज / जोगबनी (अररिया)इंसान ही इंसान की जान अपने रक्त द्वारा बचा सकता है। इसलिए सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। ताकि किसी की बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सके। इसी उद्देश्य से लायंस क्लब […]

You May Like

advertisement