बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद परमात्मा के आशीर्वाद से कम नहीं : सुभाष सुधा

बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद परमात्मा के आशीर्वाद से कम नहीं : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

केयू सीनियर सिटीजन फोरम का 13 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।

कुरुक्षेत्र, 27 जून : थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा है कि बडे़-बुजुर्गों का आशीर्वाद परमात्मा के आशीर्वाद से कम नहीं होता क्योंकि घर परिवार के बड़े-बुजुर्ग ही परमपिता परमात्मा का साक्षात स्वरुप हैं। प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार घर से बाहर किसी भी कार्य के लिए बडे़-बुजुर्गों का आशीर्वाद सफलता की ओर पहला कदम होता है। वे रविवार को पिपली रोड़ पर स्थित अल्पाइन होटल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सिनियर सिटिजन फोरम के 13वें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर केयू सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान केके चौधरी ने मुख्यातिथि सुभाष सुधा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के वाईस प्रेजीडेंट धर्मपाल एवं अतिविशिष्ट अतिथि आईडीबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर रमणीक जैन को पुष्पगुच्छ देकर व दौशला औढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना की संगीतमयी प्रस्तुति केयू सीनियर सिटीजन फोरम के प्रैस सचिव डीआर भटनागर द्वारा की गई।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं, क्योंकि वे भाजपा के शासनकाल में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुए है तो उसके पीछे सिर्फ उनके बड़े-बुजुर्गां का आशीर्वाद ही वरदान स्वरूप है। उन्होंने भाजपा के शासनकाल में करवाए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तार से बताया। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा निर्मित 120 पृष्ठीय रंगीन डायरेक्टरी का विधिवत विमोचन करते हुए फोरम के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय की गहराई से आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के वाइस प्रेजिडेंट धर्मपाल चौधरी ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों ही समाज में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की नींव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने फोरम को अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। वहीं विशिष्ट अतिथि आईडीबीआई बैंक कुरुक्षेत्र ब्रांच के मैनेजर रमणीक जैन ने 10 हजार रुपये की दान राशि भेंट की।
इस मौके पर केयू सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान केके चौधरी द्वारा विगत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने हाथ उठाकर अनुमति प्रदान की। मंच का संचालन चौधरी पृथ्वी सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में केयू सीनियर सिटीजन फोरम की ओर से आमंत्रित सभी सम्मानित अतिथियों डॉ. एसएन साहनी, डॉ. एएन मिश्रा, डॉ. एसएन धवन, आरसी शर्मा, केके चौधरी, सीबी मल्होत्रा, डॉ. एसडी शर्मा, मोहन सिंह, डीके गुप्ता, जीडी हंस, राम गोपाल गुप्ता, डॉ. वीके शर्मा, केएल हुरिया, सुशील अग्रवाल, देसराज भटनागर, अशोक कुमार, बृज भूषण अरोड़ा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जजपा व भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दामन

Tue Jun 27 , 2023
जजपा व भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दामन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने छोडी जजपा।प्रदेश में सरकार का तंत्र हो रहा फेल, चहुंओर भ्रष्टाचार का आलम : […]

You May Like

Breaking News

advertisement