बिहार: बकरा नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन पिपरा घाट में मिला

बकरा नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन पिपरा घाट में मिला।

अररिया

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरदार पंचायत वार्ड संख्या 07 कजलेटा गांव के निकट रविवार को छोटी बकरा में बालक डूब गया. बालक का नाम प्रियांशु रजक पिता राजू रजक उम्र 12वर्ष ग्राम कजलेटा गांव का निवासी था. डूबने की खबर सुनकर कजलेटा नौवा ननकार गांव बारा गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर बच्चे की खोजबीन की फिर बीडीओ मो सिकन्दर व सीआई कमरुल होदा गोताखोर से खोजबीन की पर कही नही मिला।
अंचल निरीक्षक कमरूल होदा गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच कर डूबे बालक की खोजबीन की पर शव खोजने में सफलता नही मिली।
दूसरे दिन सोमवार को पिपरा घाट के समीप अहले सुबह शव तैरता हुआ दिखाई दिया ,तब शव की सूचना ग्रामीणो ने परिजनों को दी। जब शव की पहचान की गई तो प्रियांशु का शव था।
गांव के मास्टर प्रदीप रजक व मुन्ना यादव ने बताया कि बालक खेलने के दौरान नदी के किनारे पहुंच गया, जहां नहाने के क्रम में पांव फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. जिससे वह डूब गया था ,पर बालक का शव नही मिल सका था। नदी में दूर तक गांव के लोग व गोताखोर के माध्यम से खोजने का प्रयास किया था।
लेकिन सफलता नही मिली थी। माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। पिपरा घाट से शव को सीआई व पुलिस प्रशासन ने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: स्व राजेन्द्र प्रसाद जी के बाद यशवंत सिन्हा सम्पूर्ण विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना गौरव की बात : इन्तेखाब आलम

Fri Jun 24 , 2022
स्व राजेन्द्र प्रसाद जी के बाद यशवंत सिन्हा सम्पूर्ण विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना गौरव की बात : इन्तेखाब आलमअररिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार व्यक्त किया है कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement