तीन दिन से लापता मासूम का शव मिला सीवर लाइन में, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

तीन दिन से लापता मासूम का शव मिला सीवर लाइन में, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संजयनगर में तीन दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय मासूम का शव सोमवार को घर से चंद कदम की दूरी पर सीवर लाइन में पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
संजयनगर निवासी हरिमोहन यादव का आठ वर्षीय पुत्र विराट यादव 30 मई की शाम करीब पांच बजे घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पिता हरिमोहन ने बारादरी थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मासूम विराट रेजीडेंसी कॉलोनी की ओर जाता दिखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने क्षेत्र में फोटो दिखाकर बच्चा तलाशने की कोशिश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सोमवार को पुलिस ने इलाके में एक खुली सीवर लाइन पर संदेह जताते हुए जेसीबी मंगाकर खुदाई कराई। इस दौरान घर से महज सौ मीटर की दूरी पर सीवर लाइन में मासूम का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन कई दिनों से खुली पड़ी थी, लेकिन किसी ने उसे ढकने की जहमत नहीं उठाई। यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। प्रशासन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली और एक परिवार को हमेशा के लिए गम के साए में डुबो दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

Mon Jun 2 , 2025
पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : किला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी फायरिंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement