बगलामुखी साधना के रहस्यों को उजागर करती है पुस्तक ‘श्री बगलार्चन प्रकाशिका’ : पंडित संयोगानंद (श्री बगलामुखी उपासक

श्री बगलामुखी साधना के रहस्यों को उजागर करती है पुस्तक ‘श्री बगलार्चन प्रकाशिका’ : पंडित संयोगानंद (श्री बगलामुखी उपासक)​हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,12 जून : अध्यात्म, मंत्र साधना और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले पाठकों तथा साधकों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा श्री बगलामुखी उपासक पंडित संयोगानंद द्वारा रचित नवीन पुस्तक ‘श्री बगलार्चन प्रकाशिका’ का प्रकाशन हो चुका है। यह पुस्तक मां बगलामुखी की साधना, अर्चना और उनके गूढ़ तांत्रिक एवं वैदिक रहस्यों को अत्यंत सरल और प्रामाणिक रूप से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है।
​लेखक पंडित संयोगानंद ने इस ग्रंथ में अपने वर्षों के गहन अध्ययन, शोध और साधना के अनुभव को समाहित किया है साथ ही लुप्तप्राय: प्राचीन ग्रंथों से श्री बगलामुखी के दिव्य स्तोत्र आदि का संकलन किया है पुस्तक में मां बगलामुखी के स्वरूप, उनकी पूजा-विधि, मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और अनुष्ठान के नियमों का विस्तार से वर्णन किया गया है। लेखक का मुख्य उद्देश्य भ्रांतियों को दूर कर साधकों को सही और कल्याणकारी मार्ग दिखाना है।
​यह पुस्तक केवल साधकों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा और तंत्र शास्त्र को समझने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति के लिए संग्रहणीय है। इसकी भाषा अत्यंत सरल, सुबोध और प्रभावमयी है!
​अध्यात्म जगत के विद्वानों और समीक्षकों ने इस कृति की प्रशंसा की है! पुस्तक Amazon Flipcart Kindle जैसे ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध है साथ ही आप सीधे लेखक से भी प्राप्त कर सकते हैं पंडित संयोगानंद 9802884305

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फोर्टिस मोहाली में नन्हे मरीजों की रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों का सफल इलाज

Fri Jun 12 , 2026
फोर्टिस मोहाली में नन्हे मरीजों की रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों का सफल इलाज हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 इलाज में देरी से रीढ़ टेढ़ी हो सकती है, जिससे दिल और फेफड़ों पर असर पड़ सकता है : डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement