एक पेड़ शहीद के नाम अभियान की शुरुआत भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत बंशीपुरी महाराज रविवार को 11 बजे करेंगे

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

एक पेड़ शहीद के नाम अभियान।
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर तीर्थ पर रविवार को शुरू होगा एक पेड़ शहीद के नाम अभियान।
भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशीपुरी जी महाराज करेंगे अभियान की शुरुआत।

कुरुक्षेत्र :- कारगिल विजय दिवस पर आज महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर तीर्थ से एक पेड़ शहीद के नाम अभियान की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शुरू किए गए एक ईट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे एक पेड़ शहीद के नाम की शुरुआत रविवार को स्थाणु तीर्थ पर भारत साधु समाज के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत बंसी पुरी महाराज करेंगे। इस मौके पर षड्दर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक व स्थाणु सेवा मंडल के सदस्य एवं अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी अभियान के सचिव उज्जवल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पिहोवा के शहीद सुशील कुमार की स्मृति में कुरुक्षेत्र के स्थाणु तीर्थ पर एक पेड़ शहीद के नाम पर लगाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत जून में मुख्यमंत्री आवास पर शहीद के नाम पर पेड़ लगाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं खेल मंत्री संदीप सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि धर्मनगरी में रविवार से इस अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके जिला में शहीदों के नाम पर पौधरोपण किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पिहोवा के पृथ्वेशेवर महादेव मन्दिर बड़ा शिवाला में महंत बंसी पुरी जी का पूजन कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ऑस्ट्रेलिया मेलबोर्न से विनायक कौशिक व सिडनी से पुनीत सांगर ने गुरुपूर्णिमा पर्व पर दूरभाष द्वारा महन्त बंशी पुरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद। पिहोवा:24,जुलाई :- पिहोवा के सरस्वती तीर्थ के तट पर स्थापित प्राचीन श्री परीथेश्वर महादेव मंदिर में गुरु […]

You May Like

Breaking News

advertisement