प्रेरणा वृद्धाश्रम में सर्वकल्याण की भावना से प्रारम्भ हुआ सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप।

प्रेरणा वृद्धाश्रम में सर्वकल्याण की भावना से प्रारम्भ हुआ सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

महामृत्युंजय मंत्र जाप में प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भी आस्था एवं श्रद्धा से हो रहे हैं शामिल।

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : – अपने जीवन में सुखों एवं धन समृद्धि के लिए तो हर कोई पूजा तथा अनुष्ठान करता है लेकिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का प्रमुख प्रेरणा वृद्धाश्रम तो हमेशा समाज कल्याण तथा अपनों से ठुकराए गए बुजुर्गों की सेवा के लिए ही समर्पित है। आजकल प्रेरणा वृद्धाश्रम में 7 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वकल्याण की भावना से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जा रहा है। महामृत्युंजय मंत्र जाप के प्रारम्भ से पूर्व आश्रम के मंदिर में पवित्र शिवलिंग पर प्रेरणा आश्रम के संस्थापक जयभगवान सिंगला तथा उनकी धर्मपत्नी आशा सिंगला ने बुजुर्गों के साथ पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। इसके उपरांत मां दुर्गा सहित नवग्रह पूजन भी किया गया। जयभगवान सिंगला ने बताया कि यह महामृत्युंजय मंत्र जाप जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। कोरोना महामारी से सभी मुक्त रहें और सभी जीवन में खुश रहें ऐसी कामना की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी के जीवन में कोई कष्ट न आए और सभी स्वस्थ रहें। ऐसी परमात्मा से महामृत्युंजय मंत्रों के जाप के माध्यम से कामना है। सिंगला ने कहाकि प्रेरणा संस्था का उद्देश्य तो हमेशा सभी के जीवन की भलाई मांगना है। उन्होंने बताया कि यह मंत्र जाप 5 अप्रैल को पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत विशाल भंडारा होगा। प. कलीधर शास्त्री ने बताया कि एक साल से चल रहे कोरोना महामारी से पूरे विश्व की मुक्ति के लिए यह महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान किया जा है। इस मौके पर आश्रम के बुजुर्गों के साथ रामलाल सिंगला, सुधा गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, विमल विनोद वशिष्ठ, सीता रानी, वीना रानी, शकुंतला रानी, देव ऋषि, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, राज पंवार, हरिकेश पपोसा, डा. ममता सूद, डा. मधु मल्होत्रा एवं सुनील कश्यप इत्यादि भी मौजूद थे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में संस्थापक जयभगवान सिंगला तथा अन्य सर्वकल्याण की भावना से महामृत्युंजय जाप करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਿਵੇਕਾਨੰਦ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਰੁਬਾਬ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਫੇਸਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ ਵਿਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਝੰਡਾ -ਵਿਵੇਕਾਨੰਦ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ 22ਵੀਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਬ ਜੂਨੀਅਰ ਫੇਸਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ ਵਿਚ ਤਾਂਬੇ ਦਾ ਮੈਡਲ

Thu Apr 1 , 2021
ਵਿਵੇਕਾਨੰਦ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਰੁਬਾਬ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਫੇਸਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ ਵਿਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਝੰਡਾ-ਵਿਵੇਕਾਨੰਦ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਜਿੱਤਿਆ 22ਵੀਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਬ ਜੂਨੀਅਰ ਫੇਸਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ ਵਿਚ ਤਾਂਬੇ ਦਾ ਮੈਡਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ): ਵਿਵੇਕਾਨੰਦ ਵਰਲਡ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਰੁਬਾਬ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਫੇਸਿੰਗ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ […]

You May Like

advertisement