दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत चिंतलनार पहुँचा विकसित कृषि संकल्प अभियान का रथ

सुकमा, 08 जून 2025/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 सफलतापूर्वक जारी है, जिसके तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चिंतलनार, बुरकापाल, पोंदुम, कांजीपानी, चिकपाल एवं कोयाबेकुर में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों में ग्रामीण महिला एवं पुरुष कृषकों के साथ-साथ कृषि सखियों ने भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विकासखण्ड स्तरीय कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कृषि मित्रों, सभी प्रगतिशील कृषकों जनप्रतिनिधियों, सभी ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों एवं पंचों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत चिंतलनार में जिले के उपसंचालक कृषि पी.आर. बघेल एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आर.पी. कश्यप, विकासखण्ड छिंदगढ़ में डॉ. संजय सिंह राठौर व नरेश साहू एवं विकासखण्ड सुकमा में श्रीमती मयूरी ठाकुर व भीम कुमार जायसवाल ने खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक जैसे उन्नत किस्म, बीजोपचार, पादप हार्माेन का उपयोग, समन्वित खरपतवार, खाद, उर्वरक, सिंचाई कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी, कृषि यंत्रों का उपयोग तथा पशुपालन एवं मछली पालन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, केसीसी, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विदित हो कि उपरोक्त अभियान  29 मई से प्रारंभ हुआ है, जो कि दिन प्रतिदिन और अधिक उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है और प्रतिदिन बीते दिनों की अपेक्षा अधिक से अधिक कृषक भाई-बहन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडेन गैस उपभोक्ता रिन्यू करवाएं अपनी ई-के.वाई.सी.

Mon Jun 9 , 2025
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एल.पी.जी. वितरक कंपनी इंडेन सभी उपभोक्ताओं की नए सिरे से ई-के.वाई.सी. करवा रही है।इस संबंध में अनुज इंडेन ग्रामीग वितरक गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के अंतर्गत गोरखपुर एरिया ऑफिस की ओर से एरिया मैनेजर रवि चंदेरिया ने सभी गैस एजेंसी […]

You May Like

advertisement