मुख्यमंत्री ने बजट में नवगठित जिला सक्ती को दी 15.50 करोड़ रुपए के 7 विभिन्न कार्यों की सौगात

जांजगीर चांपा, 10 मार्च,2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज  राज्य के 2022-23 की बजट में नवगठित सक्ती जिले के लिए साढ़े पंद्रह करोड़ रुपए की लागत के 7 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी।
छत्तीसगढ़ की आज घोषित बजट में मुख्यमंत्री  द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में सम्मिलित सक्ती जिले के 7 कार्य इस प्रकार हैं -जिला सक्ती के ग्राम आमादहरा से किरारी  मार्ग के नराई नाला में पुल निर्माण – एक करोड़ रूपये,ग्राम हरेठी से सिपाहीमुड़ा के बीच कोतरी चिराइन नाला में पुल निर्माण कार्य के लिए – एक करोड़  रूपये,ग्राम सेंदरी से घोघरा मार्ग में घोघरा नाला में पुल निर्माण के लिए – एक करोड़  रूपये,आमादहरा- बारपेल्हाडीह से केसला तक सड़क निर्माण के लिए – दो करोड़  रूपये,सक्ती के धनपुर से गूढवा तक सड़क निर्माण (पुल पुलिया सहित ) लंबाई 2 किलोमीटर लागत – दो करोड रूपए ,सक्ती के जोबा से उपकाचुआ तक सड़क निर्माण लंबाई 3.50 किलोमीटर तीन करोड़ 50 लाख रूपये और सक्ती के ग्राम सिवनी से सुखरीकला तक  5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए बजट में  पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवगठित जिला सक्ती, अनुविभाग मालखरौदा, और नैला थाने का उन्नयन हेतु सेटअप स्वीकृत, सक्ती, चंद्रपुर और शिवरीनारायण में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की घोषणा

Thu Mar 10 , 2022
जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल विधानसभा में छत्तीसगढ़ का वर्ष 2022-23 के प्रस्तुत बजट में जांजगीर-चांपा जिले से पृथक कर नव गठित जिला सक्ती, राजस्व अनुविभाग मालखरौदा और नैला पुलिस चौकी का थाने  में उन्नयन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का नया सेट-अप स्वीकृत करने की घोषणा की। […]

You May Like

Breaking News

advertisement