कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याएंजनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त

   जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जनदर्शन के दौरान ही तत्काल संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
      जनदर्शन में तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्री पवन राठौर द्वारा भूमि सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम रहौद निवासी श्रीमती उषा देवी द्वारा राशन कार्ड में खाद्य आबंटन संबंधी समस्या दूर करने, तहसील चाम्पा के ग्राम कोसमन्दा निवासी श्री रोहित कुमार राशनकार्ड जारी करवाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम हरदी निवासी श्रीमती शांतिबाई साहू द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, जांजगीर के श्रीमती सुनीता राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त

Tue Mar 24 , 2026
जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु खनिज विभाग के उडनदस्ता दल द्वारा जिले के केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन […]

You May Like

advertisement