कलेक्टर ने बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, गौठान, छात्रावास, धान खरीदी केन्द्र, निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन, युवा महोत्सव, राजस्व शिविर, नरवा प्रोजेक्ट, जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारागांव के व्यवस्थाओं का किया निरीक्षणब्लाक स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर में रहे उपस्थित – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 17 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद बी डी महंत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारागांव, धान खरीदी केन्द्र बम्हनीडीह, निर्माणाधीन तहसील कार्यालय बम्हनीडीह, गोविंदा गौठान, युवा महोत्सव, शासकीय प्री मैट्रीक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, शासकीय प्री मैट्रीक अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, प्री मैट्रीक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बिर्रा, राजस्व शिविर करनौद, ग्राम लखाली के नरवा प्रोजेक्ट, ग्राम कोनियापाठ में जल जीवन मिशन के कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बम्हनीडीह के निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन सहित अन्य विभिन्न कार्याें का औचक निरीक्षण किया।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद बी डी महंत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारागांव के पुस्ताकलय कक्ष, इनडोर प्ले रूम, फिजीक्स लेब, केमेस्ट्री लैब, योगा कक्ष सहित अन्य विभिन्न कार्याें और बच्चों के बैठने की  व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारागांव के पुस्तकालय कक्ष का अवलोकन करते हुए पुस्तकों की उपलब्धता तथा बैठक व्यवस्था की सराहना किये। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में बच्चों के खेलने के लिए मैदान का निर्माण तथा टेबल टेनिस खेलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा स्कूल के प्राचार्य को विद्यालय की व्यवस्थाओं का  रखरखाव व्यवस्थित ढंग से प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिर्रा के बालक, बालिका छात्रावास में उपस्थित बच्चों से चर्चा करते हुए उनके खान-पान, पढ़ाई, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा उपस्थित अधीक्षकों को छात्रावास में साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं व्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिए।
      उन्होंने ग्राम पंचायत करनौद में आयोजित राजस्व शिविर में उपस्थित होकर सभी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना तथा उपस्थित राजस्व अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र बम्हनीडीह में उपस्थित किसानों से लाये गये धान की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर ने कल काटे गये टोकन, बारदाना, केप कव्हर की उपलब्धता आदि की जानकारी ली तथा शाम 6 बजे के बाद धान केन्द्रों में खरीदी की गतिविधियां पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित पटवारी से किसानो के रकबा की जानकारी लेते हुए समय-समय पर आकस्मिक रूप से रकबा का निरीक्षण करने कहा। कलेक्टर निर्माणाधीन तहसील कार्यालय बम्हनीडीह का अवलोकन करते हुए तेजी से निर्माण कार्याें को पूर्ण करने कहा। उन्होंने उपस्थित तहसीलदार से तहसील अंतर्गत लंबित प्रकरणों सहित कोर्ट लिए जाने के तिथि की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर श्री सिन्हा ने कल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी के तहत बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत लखाली के नरवा विकास कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवा विकास के तहत निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें और गुणवत्ता का ख्याल रखें। नरवा प्रोजेक्ट से आसपास के किसानों को हो रहे फायदे की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मनरेगा से कच्ची नाली निर्माण कराने के निर्देश तकनीकी अमले को दिए ताकि किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। तकनीकी अमले ने बताया कि बहेरा नाला झर्रा ग्राम पंचायत से होते हुए लखाली से सोन नदी में जाकर मिलती है। इस नाले पर चेक डैम गेबियन स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने बम्हनीडीह विकासखंड में चल रहे युवा महोत्सव, ग्राम कोनियापाठ में जल जीवन मिशन के कार्य, निर्माणाधीन तहसील कार्यालय सारागांव, संजयनगर बिर्रा के मछली पालन कार्य सहित अन्य विभिन्न कार्याें का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने गोविंदा गौठान में स्व सहायता समूहों को दी जा रही कोसा धागाकरण प्रशिक्षण का किया निरीक्षण –  
     कलेक्टर ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत बनाए गए बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदा गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोसा धागाकरण कार्य का प्रशिक्षण ले रही वंदना स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली। इसके अलावा गौठान में समूह द्वारा सोनाली मुर्गी पालन कार्य की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बम्हनीडीह जनपद कार्यालय में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक –
  कल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने बम्हनीडीह जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए उनके द्वारा विकासखंड स्तर पर संचालित कार्याें की जानकारी ली। कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से गौठान में स्वप्रेरणा से पैरादान कराने के लिए प्रेरित करने कहा। इसके अलावा सुपोषण अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने कहा। इसके साथ कलेक्टर ने जिला सहित विकासखंड स्तर पर भी किसानो को रबी के फसल में धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए प्रेरित करने, पशुपालकों का पंजीयन करने, सभी गौठानों में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करने, नियमानुसार वर्मी खाद का निर्माण करने, व्यवस्थित रूप से गौमूत्र खरीदी का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विकासखंड स्तर के विभिन्न अधिकारियों से विभागवार किये जा रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्याें में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ-साथ सतत रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>अवैध रेत परिवहन के 7 हाइवा वाहन एवं खनिज मिट्टी ईंट के 3 ट्रेक्टर जप्त - खनिज विभाग की कार्यवाही</strong>

Thu Nov 17 , 2022
जांजगीर चांपा 17 नवंबर 2022/कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में एवं खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न क्षेत्रों मे खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन करने वाले वाहनों का सघन जांच किया गया जिसमें जांजगीर तहसील अंतर्गत हथनेवरा बाईपास में […]

You May Like

Breaking News

advertisement