’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा, सीएमओ को नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश’’फिसलनयुक्त पाथवे-सीढ़ियों की सफाई, खराब ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत के दिए निर्देश’

कोरिया 19 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तरुण एक्का को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बारिश के कारण सीढ़ियों एवं पाथवे पर जमा काई और फिसलन को तत्काल साफ कराया जाए, ताकि पार्क में आने वाले नागरिकों को टहलने और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्क में खरपतवार को साफ करने पेड़ो की टहनियों को छटाई जैसे कार्य समय पर करने के निर्देश दिए।उन्होंने पार्क में अनावश्यक रूप से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न होने देने के लिए भी उचित निगरानी एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

’ओपन जिम के खराब उपकरणों की हो मरम्मत’
कलेक्टर ने इंदिरा पार्क स्थित ओपन जिम का भी अवलोकन किया। उन्होंने खराब एवं अनुपयोगी उपकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को ओपन जिम की सुविधा का बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने पार्क में पर्याप्त रोशनी, बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

’वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश’
कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई का जायजा लिया जाए। नालियों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव कराने तथा जलभराव वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

’आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए चलाएं अभियान’
कलेक्टर ने शहर की सड़कों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए उनकी धरपकड़ एवं सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थापन के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम नियमित रूप से निगरानी करे।

कलेक्टर ने शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिलपावन में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि

Wed Aug 19 , 2026
छिलपावन के 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 1 से 10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलेंस जोन घोषित आदेश तत्काल प्रभावशील महासमुंद 19 अगस्त 2026/ जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम छिलपावन में सूकर पालक के यहां लिए गए सैंपल की जांच के बाद अफ्रीकन स्वाइन फीवर की धनात्मक रिपोर्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement