ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन : सराहनीय

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन : सराहनीय

🌍 बोर्ड बोर्ड ही बन कर न रह जाए

🌍 चेयरमैन के पास ब्राह्मण समाज की भलाई हो उचित फंड

🌍 मंदिरों के पुजारियों की अजीवका हेतु हो तनखाह

🌍 जो मंदिर सरकार के अधीन हो ब्राह्मण कल्याणार्थ बोर्ड के हो अधीन

🌍 ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के साथ साथ समाज की भलाई हेतु उचित फंड भी हो अलाट

🌍 क्या पिछले चार वर्षों में सरकार को ब्राह्मण समाज की नहीं आई याद

🌍 अब सरकार कम समय में ही ब्राह्मण समाज के कल्याणार्थ अधूरे कार्य करे।

चंडीगढ़ : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब ] :=

श्री ब्राह्मण सभा पंजाब [पंजीकृत] के कार्यवाहक अध्यक्ष
दरगेश शर्मा ने प्रैस वार्ता में बताया कि सरकार द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करना अति सराहनीय है। चलो देरी से ही सही जो ब्राह्मण समाज की याद आ गई। सभा ने समय समय पर स्थानीय सरकार को मांग पत्र दे कर बोर्ड का गठन करने हेतु आग्रह किया था परंतु सभी कुछ ही क्षणों में भूलते रहे। सरकार को ब्राह्मण समाज की भलाई हेतु उचित फंड अलाट करने होंगे। यदि कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के पास फंड ही नहीं होंगे तो बोर्ड केवल नाम का ही सिद्ध होगा। मंदिरों के पंडित [पुजारियों] को अजीवका हेतु उचित तनखाह का प्रबंध हो ताकि वे भी अच्छी जिंदगी गुजर सकें।सरकार के अधीन मंदिरों को उचित प्रबंध हेतु कल्याण बोर्ड के अधीन दिए जाएँ।
परंतु देखना होगा कि स्थानीय सरकार कम समय में ब्राह्मण समाज के कल्याणार्थ कार्यों को कैसे संपूर्ण करती है या केवल खाना पूर्ति साबित होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी में फूलों की वर्षा कर और तिलक लगाकर सादगी से मनाया गया होली पर्व

Sun Mar 28 , 2021
भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी में फूलों की वर्षा कर और तिलक लगाकर सादगी से मनाया गया होली पर्व 28 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में स्त्री सतसंग भजन मंडली की ओर से कीर्तन […]

You May Like

advertisement