आमजन के सहयोग से ही हराया जा सकता है कोरोना महामारी को : गीता सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र :- ग्लोबल इवेंटस ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट की प्रदेशाध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि कोरोना संकट का दौर है। इसका सरकार और लोगों को मिलकर ही हल निकालना होगा। सरकार अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाएं, खानापूर्ति ना करें और लोग सहयोग करें तो हम इससे उभर सकते हैं। गीता सिंह ने कहा कि सरकार हम से कई प्रकार के कर वसूलती हैं और इन एकत्रित करो का इस्तेमाल सरकार को जनता के लिए करना चाहिए ना कि अपने निजी स्वार्थों के लिए। सरकार इस कर से अगर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देती। अस्थाई अस्पताल बनवाने, दवा देने आदि में करती तो शायद कोरोना से मरने वालों की संख्या कम होती। पर सरकार ने क्या किया मूर्ति बनवाने पर खर्च किया। राम मंदिर पर खर्च किया। बंगाल चुनाव पर खर्च किया। विदेश भ्रमण खर्च किया, नया संसद भवन बनवाने में खर्च शुरू कर दिया जोकि इतना जरूरी मुद्दा नहीं था। गीता सिंह ने कहा कि तालाबंदी के कारण बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ गई है वैसे क्या बेरोजगारी कम थी। इस देश में जो और सरकार में इस चीज में बढ़ावा दे दिया है। दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी मजदूर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी व अन्य इस बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। वह अपनी दैनिक जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं उनका जीवन यापन करना बहुत ही कठिन हो गया है। उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर वह काम नहीं करते तो भुखमरी से मर जाएंगे और काम करने बाहर जाएंगे तो कोरोना से मर जाएंगे। सरकार को चाहिए था कि वह तालाबंदी तरीके से करते और लोगों को भी कठिनाई ना होती उनका काम बाधित नहीं होता। सरकार ने तो कोरोना के साथ-साथ और भी कई महामारी से अवगत करवा दिया जैसे कि बेरोजगारी गरीबी भूखमरी आदि।
ग्लोबल इवेंटस ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट की प्रदेशाध्यक्ष गीता सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए मुफ्त में भोजन की व्यवस्था करेंगे: प्रोफेसर सोमनाथ।

Wed May 5 , 2021
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए मुफ्त में भोजन की व्यवस्था करेंगे: प्रोफेसर सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए कुवि कुलपति की सार्थक पहल।कुवि कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य काउंसलिंग के लिए भी दो सदस्यीय समिति से […]

You May Like

advertisement