सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 28 लाख रुपए लागत से बन रही सीसी रोड रोकने की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत में प्रस्तावित 28 लाख रुपये की सीसी रोड निर्माण योजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। नगर पंचायत के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी बरेली को (संबोधित पत्र) ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण तत्काल रोका जाए। सभासदों का कहना है कि जिस स्थान पर सीसी रोड बनाने की तैयारी की जा रही है, वह सड़क पहले से ही ठीक हालत में है। इसके बावजूद लाखों रुपये खर्च करने का प्रस्ताव सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। ज्ञापन में सभासदों ने आरोप लगाया गया है कि बिना ज़मीनी जरूरत और बिना पारदर्शिता के यह योजना तैयार की गई है। सभासदों ने मांग की है कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती, तब तक सीसी रोड का कोई भी कार्य न कराया जाए।
सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी आपत्ति को नजर अंदाज किया तो वे मजबूरन जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फतेहगंज पश्चिमी ईओ अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने उक्त मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में भिटौरा वार्ड 6 के सभासद अबोध सिंह, वार्ड नंबर 4 मोहल्ला ठाकुरद्वारा के सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, वार्ड नंबर 14 अहमदनगर के सभासद शवीना वी, वार्ड नंबर 8 के सभासद प्रदीप गुप्ता, वार्ड नंबर 2 मोहल्ला साहूकारा की सभासद कुमारी गीता, वार्ड नंबर 15 भोले नगर वसीर अहमद, वार्ड नंबर 10 रबर फैक्ट्री के सभासद वसीम अहमद, वार्ड नंबर 3 मोहल्ला माली के समाचार सतीश चंद्र, वार्ड नंबर 1 मोहल्ला नौगवां के सभासद कृपाल सिंह आदि सभासदों ने शिकायत कर सड़क निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अध्यक्षता में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई आयोजित

Thu Jan 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : क्षेत्राधिकारी बहेड़ी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किल प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़ तथा थानाध्यक्ष देवरनियां के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की पहचान एवं चिन्हांकन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अपराध […]

You May Like

Breaking News

advertisement