श्रेष्ठ प्रथाएं साझी करने का बेहतर मंच साबित होगा देश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण

श्रेष्ठ प्रथाएं साझी करने का बेहतर मंच साबित होगा देश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विधायी निर्माण की बारीकियां और वित्त प्रबंधन के गुर सीखने का बड़ा अवसर।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहेंगे मौजूद।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे विशिष्ट अतिथि।

चंडीगढ़, 27 जून : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित आईकैट परिसर में होने वाला शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन शहरी स्थानीय शासन के विकास में एक नया अध्याय साबित होगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित श्रेष्ठ प्रथाएं साझी होगी तथा यह विधायी निर्माण की बारीकियां और वित्त प्रबंधन के गुर सीखने का बड़ा अवसर है। कल्याण शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। 4 जुलाई को सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागियों को लोक सभा भ्रमण भी करवाया जाएगा।
कल्याण ने कहा कि देश में पहली बार होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ की दिशा में बढ़ता हुआ महत्त्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की संसद और राज्यों के विधान मंडल कार्य करते हैं, उसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं, सहकारी संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को भी कार्य करना चाहिए। इसके निमित्त शहरी स्थानीय निकायों की देश के विकास में सहभागिता को बढ़ाने का रोडमैप तैयार हो रहा है। इस वर्ष पटना में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भी इस संकल्प को दोहराया गया था कि ऐसी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस कड़ी में यह राष्ट्रीय सम्मेलन पहला कदम है।
विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है इतने महान लक्ष्य की पूर्ति के लिए आयोजित इस पहले बड़े सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधान सभा को मिली है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सम्मेलन की कामयाबी न सिर्फ स्थानीय शहरी निकायों को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि विधायिका की कार्य प्रणाली तथा हरियाणा के आतिथ्य भाव की मिसाल भी पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश स्तर पर भी इस प्रकार के सम्मेलन होंगे।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में वे लगातार विधान सभा सचिवालय और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रत्येक व्यवस्था की गहन योजना बनाई जा रही है। उन्होंने मीडिया से भी आह्वान किया है कि वे लोगों में इस सम्मेलन के प्रति जागरूकता बढ़ाए ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों का अधिक से अधिक सुदृढ़ीकरण हो सके।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चतुर्मास का विज्ञान, व्यवस्था और हम क्यों नहीं करते सुदूर की यात्राएं

Sat Jun 28 , 2025
चतुर्मास का विज्ञान, व्यवस्था और हम क्यों नहीं करते सुदूर की यात्राएं हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 6 जुलाई से 2 नवम्बर। पानीपत : शास्त्री आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र शर्मा ने चतुर्मास पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement