कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत का लगेगा महाकुंभ : राजीव रंजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होगा अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025, कार्यक्रम को लेकर नियुक्त किए नोडल अधिकारी, प्रधान सचिव राजीव रंजन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, प्रबंधों को लेकर की समीक्षा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : हरियाणा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत का महाकुंभ लगेगा। इस सांस्कृतिक विरासत में हर प्रदेश की संस्कृति को देखने के लिए 23 जुलाई से 27 जुलाई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया गया है और अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए है।
हरियाणा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रबंधों की समीक्षा हेतु अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। प्रधान सचिव ने अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 मेंं विभिन्न प्रदेशों से आने वाले 900 युवाओं को ठहरने, यातायात, खाने की व्यवस्था,बिजली, शौचालय, साफ सफाई, मंच व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं के साथ-साथ अन्य प्रबंधों पर बारीकी से स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की फीडबैक ली और प्रबंधों को और बेहतर बनाने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने सख्त आदेश दिए कि किसी स्तर पर भी प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अगर किसी स्तर पर कमी पाई गई तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेवारी भी तय की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर प्रबंधों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राज्यीय युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम 2025 में जिस भी राज्य की टीम अनुशासन में अव्वल आएगी। उस राज्य की टीम को मुख्य मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 23 जुलाई को अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा और इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए युवाओं के द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। इसी दिन 3 बजे से लेकर 4:30 बजे तक विषय विशेषज्ञ युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और 5:30 बजे से लेकर 8:30 विभिन्न प्रदेशों से आए युवा अपने-अपने प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे तक योगा सैशन होगा, 10 बजे से लेकर 11:30 बजे तक पर्यावरण और 11:30 बजे से लेकर 1 बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन किया जाएगा। इसके उपरांत 3 बजे से लेकर 4:30 बजे तक विभिन्न प्रदेश अपने-अपने प्रदेशों के प्रमुख गतिविधियों और पर्यटन स्थलों की पीपीटी प्रस्तुत करेंगे तथा सायं के समय 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
प्रधान सचिव ने कहा कि 25 जुलाई को सुबह के समय योगा और स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा की जाएगी और सायं 3 बजे से लेकर 8 बजे तक समापन समारोह का आयोजन होगा, 26 जुलाई को विभिन्न प्रदेशों से आए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र के पर्यटन और तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा 27 जुलाई को सभी युवा अपने-अपने प्रदेश को हरियाणा और कुरुक्षेत्र की यादों के साथ वापिस लौटेंगे।
इस मौके पर हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार, उपायुक्त नेहा सिंह, डीएसपी सुनील कुमार, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विरेन्द्र पाल, श्री विश्वकर्मा स्कील विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, डीवाईसीए के निदेशक डा. विवेक चावला,आईटीआई के उपनिदेशक राजकुमार, आईटीआई के प्रधानाचार्य जगमोहन आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में चला अनोखा अभियान : एक पेड़ माँ के नाम

Sat Jul 19 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में आज एक विशेष और भावनात्मक कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माँ के नाम पर एक एक पेड़ लगाया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण […]

You May Like

advertisement