अम्बेडकर नगर:मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पदाधिकारियों द्वारा साईकिल यात्रा का हुआ समापन

मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पदाधिकारियों द्वारा साईकिल यात्रा का हुआ समापन

संवाददाता:-विकास तिवारी
आलापुर (अम्बेडकर नगर)|| विधानसभा क्षेत्र आलापुर समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पदाधिकारियों द्वारा साईकिल यात्रा का समापन हुआ जिसका नेतृत्व विधान सभा अध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने किया। मालूम हो साईकिल यात्रा विधान सभा क्षेत्र आलापुर के अछती बाजार से प्रारंभ होकर समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में सम्पन्न हुई समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त रहें |कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का झूठा वादा किया प्रदेश की हालत बद से बदत्तर हो गयी है हर तरफ़ अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं,नौजवान,मजदूर,किसान,बुनकर,महिलाएं सभी लोग इस सरकार में त्रस्त है | किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली की सड़कों पर आन्दोलन कर रहा है लेकिन भाजपा की सरकार अन्नदाताओं की कोई भी मांग पूरी नहीं कर रही है बल्कि अन्नदाताओं को परेशान कर रही है | समय आ गया है भाजपा की जालिम सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है अभी से बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें । प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने जिससे सभी वर्ग के लोगों का भला हो सकें सभा का संचालन वि0स0अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने किया | इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मदसईम,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकुश पटेल,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकित पटेल,पूर्व जिला सचिव ब्रहमदेव यादव,सपा नेता रामचन्द्र वर्मा,अधिवक्ता राहुलदत्त यशवर्धन, अजय गौतम एडवोकेट,राम प्यारे निषाद,कृष्ण कुमार पाण्डेय,रमेशचन्द्र गौतम,विन्देश्वरी यादव,डॉ0राम हित चौहान,अखिलेश यादव पपलू, संजीव यादव,अमरेन्द्र यादव,शिव शंकर निषाद,दीपक यादव,मनीष पाण्डेय,जयराम सिंह,कन्तराजचौरसिया,रामकेदार यादव,बाबा अवधेश यादव,सूरज निषाद,कुन्दन गौतम,रिंकू पाण्डेय,शिवपूजन यादव,सन्नी निषाद,मोहनलाल चौरसिया,श्री प्रताप गौतम,नीरज यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਐਕਟਿਵ ਕੇਸ ਫਾਇਡਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਕੱਲ ਤੋ ਸੁਰੂ: ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ

Thu Sep 2 , 2021
ਟੀ ਬੀ ਦੇ ਸ਼ੱਕੀ ਮਰੀਜਾ ਲੱਭ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਜਿਲਾ ਟੀ ਬੀ ਅਫਸਰ ਮੋਗਾ:[ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ]:= ਟੀ ਬੀ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਲਈ ਰਾਹਤ ਭਰੀ ਖਬਰ ਹੈ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋ ਹੁਣ ਟੀ ਬੀ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹ ਤੋ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਤਹੱਇਆ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਹਰ ਹੀਲੇ […]

You May Like

advertisement